UP fatehpur BLO Suicide case one day before marriage Lekhpals Demand Case शादी से एक दिन पहले SIR कर रहे बीएलओ ने की आत्महत्या, रात भर मृतक के घर डटे रहे लेखपाल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी से एक दिन पहले SIR कर रहे बीएलओ ने की आत्महत्या, रात भर मृतक के घर डटे रहे लेखपाल

यूपी के फतेहपुर में कथित तौर पर एसआईआर के काम के दबाव में अपनी शादी से एक दिन पहले फांसी लगा कर जाने वाले लेखपाल के घर पर लेखपाल संघ के पदाधिकारी रात भर डटे रहे। 24 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी शव अभी तक पोस्टमार्टम के लिए नहीं जा पाया है।

Wed, 26 Nov 2025 02:05 PMSrishti Kunj संवाददाता, फतेहपुर
share
शादी से एक दिन पहले SIR कर रहे बीएलओ ने की आत्महत्या, रात भर मृतक के घर डटे रहे लेखपाल

यूपी के फतेहपुर में कथित तौर पर एसआईआर के काम के दबाव में अपनी शादी से एक दिन पहले फांसी लगा कर जाने वाले लेखपाल के घर पर लेखपाल संघ के पदाधिकारी रात भर डटे रहे। 24 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी शव अभी तक पोस्टमार्टम के लिए नहीं जा पाया है। परिजनों संग लेखपालों की मांग है कि पहले एसडीएम (आरओ) और कानून गो पर मुकदमा दर्ज हो, इसके बाद ही शव उठने दिया जाएगा। देर रात डीएम रविंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों संग मुकदमे की मांग पर डटे लेखपालों से बात की, लेकिन बात नहीं बनी।

बता दें कि बिंदकी कोतवाली के खजुहा कस्बा निवासी लेखपाल सुधीर कोरी की बुधवार को शादी थी। लेकिन उसके पहले मंगलवार सुबह उन्होंने घर के अंदर फांसी लगा कर जान दे दी थी। लेखपाल के परिजनों का आरोप है कि सुधीर की ड्यूटी एसआईआर के काम में बीएलओ के सुपरवाइजर के रुप में थी। खुद की शादी होने के बाद भी उन्हें छुट्टी नहीं मिल रही थी। ऊपर से दो दिन पहले उन्हें एक समीक्षा बैठक में न जाने पर निलंबित कर दिया गया था। फांसी लगाने के कुछ देर पहले कानून गो लेखपाल के घर पहुंचे थे और काम का दबाव बना रहे थे। जिससे आहत हो सुधीर ने फांसी लगा ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:26 साल चला मुकदमा, चाचा-चाची को मिली सिर्फ साढ़े चार घंटे की अनोखी सजा

मृतक की बहन ने भाई की मौत का जिम्मेदार एसडीएम (आरओ) और कानून गो को बताते हुए इनके खिलाफ तहरीर दी। दोनों के खिलाफ मुकदमें की मांग की। लेखपाल संघ भी पहुंच गया। लेकिन पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। मुकदमें की मांग पर डटे लेखपाल रात भी मृतक के घर पर ही मौजूद रहे। बुधवार सुबह से अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरु है। लेकिन परिजन बिना मुकदमा दर्ज हुए शव नहीं उठने दे रहे हैं। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि मौके पर अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस बल भी तैनात है। बातचीत की जा रही है। जल्द शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।