UP farmer Big relief, Yogi government to implement this work in 17 districts यूपी के किसानों को बड़ी राहत, 17 जिलों में योगी सरकार करने जा रही यह काम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के किसानों को बड़ी राहत, 17 जिलों में योगी सरकार करने जा रही यह काम

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 17 जिलों में उड़द खरीद के लिए नेफेड की ओर से 50 क्रय केन्द्र खोले जाएंगे। यहां किसान अपना उत्पाद न्यूनतम समर्थन मूल्य 7,800 प्रति क्विंटल पर बेच सकेंगे।

Fri, 12 Dec 2025 09:12 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के किसानों को बड़ी राहत, 17 जिलों में योगी सरकार करने जा रही यह काम

यूपी के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में उड़द खरीद के लिए नेफेड की ओर से 50 क्रय केन्द्र खोले जाएंगे। यहां किसान अपना उत्पाद न्यूनतम समर्थन मूल्य 7,800 प्रति क्विंटल पर बेच सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और खरीद जल्द ही आरंभ की जाएगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि किसान को उपज बेचने के तीन कार्य दिवसों के भीतर भुगतान सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित हो जाए।

नेफेड की ओर से चलाई जा रही ‘आत्मनिर्भर दाल योजना’ के तहत किसानों से 29 जनवरी 2026 तक सीधी खरीद की व्यवस्था की गई है। इससे न सिर्फ उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित होगा, बल्कि बिचौलियों की भूमिका भी समाप्त होगी। नेफेड के राज्य प्रमुख रोहित जैमन ने बताया कि प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल के निर्देशन में पूरी प्रक्रिया को तेज, सरल और किसान-केन्द्रित तरीके से चलाया जा रहा है। जिससे प्रदेश का हर किसान इस योजना का हकदार बने। राजधानी लखनऊ समेत ललितपुर, झांसी, महोबा, जालौन, हमीरपुर, बदायूं, बरेली, हरदोई, उन्नाव, रामपुर, संभल, बुलंदशहर, मुरादाबाद, सोनभद्र, सीतापुर, शाहजहांपुर जिले में खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है। किसान e-Samridhi ऐप या निकटतम नेफेड केंद्र पर पंजीकरण करा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार का ऐक्शन, एक लाख घूस लेने में एआईजी स्टांप सस्पेंड, ऑपरेटर बर्खास्त
ये भी पढ़ें:यूपी में अवैध निर्माण को रोकने के लिए ऐक्शन में आए योगी, तय हुई जिम्मेदारी

अनुदान पर सोलर पंप प्राप्त करने के लिए 15 दिसंबर तक करें आवेदन

योगी सरकार द्वारा 'प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाभियान' (पीएम कुसुम) के तहत वर्ष 2025-26 में प्रदेश के किसानों को अनुदान पर 40521 सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान 15 दिसंबर तक कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। केवल उन्हीं किसानों को अनुदान पर सोलर पंप प्राप्त होगा जो इस वेबसाइट पर पहले से पंजीकृत होंगे। किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस कार्य के लिए 20227.50 लाख (दो अरब दो करोड़ सत्ताइस लाख पचास हजार) रुपये की धनराशि भी स्वीकृत कर दी है, जो किसानों की समृद्धि में सहायक होगी। किसानों को 9 प्रकार के सोलर पंपों पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों की ओर से अनुदान के रूप में बड़ी छूट दी जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।