UP Energy Minister AK Sharma lashed out at the retrenchment of contract bijli employees, saying, Dont fire them यूपी में बिजली संविदा कर्मचारियों की छंटनी पर भड़के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, बोले- न निकालें, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में बिजली संविदा कर्मचारियों की छंटनी पर भड़के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, बोले- न निकालें

यूपी में बिजली संविदा कर्मचारियों की छंटनी पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नाराजगी जताई है। मंत्री ने कहा कि संविदा कर्मचारियों को हटाए जाने की शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि उन्हें नौकरी से न निकालें।

Tue, 2 June 2026 07:58 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में बिजली संविदा कर्मचारियों की छंटनी पर भड़के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, बोले- न निकालें

UP News: उत्तर प्रदेश में बिजली कंपनियों में संविदा कर्मचारियों की छंटनी पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नाराजगी जाहिर की है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन(UPPCL) की डिस्कॉमवार समीक्षा में मंगलवार को उन्होंने बिना किसी उचित कारण के संविदा कर्मचारियों की छंटनी किए जाने के आदेश दिए हैं। जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर उचित कार्रवाई न करने के मामले में मंत्री ने सिद्धार्थनगर के अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश की जांच करवाने के भी आदेश दिए हैं।

संविदा कर्मचारियों को बिजली व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए मंत्री ने कहा कि संविदा कर्मचारियों को हटाए जाने की शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि उन्हें नौकरी से न निकाला जाए। व्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके हितों का ध्यान में रखा जाए। मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों के समाधान की भी समीक्षा व्यवस्था की। इस मामले में सिद्धार्थनगर से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया।

अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच करवाने के आदेश

सिद्धार्थनगर से मिली शिकायतों के मामले में उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच करवाएं। जांच के मुताबिक आवश्यक कार्रवाई करें। मंत्री ने सभी अधिकारियों को ताकीद की कि वे जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की शिकायतों की बिल्कुल उपेक्षा न करें। शिकायतों को गंभीरता से लें और उन्हें तत्काल समाधान दें। एके शर्मा ने विधायक निधि से प्रस्तावित विद्युत विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इन परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की अपेक्षाओं और जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी विकास कार्य समय से पूरे किए जाएं।

प्रबंध निदेशक वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए

बैठक में पावर कॉरपोरेशन के एमडी नितीश कुमार सहित अन्य अधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव और पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष आशीष गोयल व सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छपरा से बाराबंकी तक चौथी रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी, ट्रेनों को मिलेगी रफ्तार
ये भी पढ़ें:नहीं लिखी थी मौत तो ट्रेन के सामने जाकर भी बचा बच्चा, साथ लेकर कूदी मां की मौत
ये भी पढ़ें:UP में इस सर्वे के आधार पर अब किसानों को मिलेगी गन्ने की पर्ची, नई व्यवस्था

सभी को उपलब्ध करवाएं निर्बाध बिजली

मंत्री ने आंधी-तूफान के बाद उत्पन्न हुई विद्युत बाधाओं के निपटारे और उपभोक्ता शिकायतों के समाधान की भी जानकारी सभी डिस्कॉम से ली। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि जनहित सर्वोपरि है और सभी को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने कहा कि आंधी-तूफान के कारण उत्पन्न समस्याओं, विद्युत अवसंरचना को हुए नुकसान और उसके निपटारे की समीक्षा करें। अगर कहीं भी बिजली आपूर्ति बाधित हो तो उसका तत्काल समाधान किया जाए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।