UP Deoria Teacher Krishnamohan Singh Suicide Case Clerk Suspended BSA Shalini Still Absconding शिक्षक आत्महत्या केस में एक और लिपिक निलंबित, फरार बीएसए शालिनी की तलाश जारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शिक्षक आत्महत्या केस में एक और लिपिक निलंबित, फरार बीएसए शालिनी की तलाश जारी

देवरिया के शिक्षक कृष्णमोहन सिंह खुदकुशी प्रकरण में बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक तनुज श्रीवास्तव को शासन ने निलंबित कर दिया है। शनिवार की देर शाम को निलंबन की कार्रवाई होने के बाद से बीएसए कार्यालय में खलबली मच गई है।

Sun, 8 March 2026 08:02 AMSrishti Kunj निज संवाददाता, देवरिया
share
शिक्षक आत्महत्या केस में एक और लिपिक निलंबित, फरार बीएसए शालिनी की तलाश जारी

देवरिया के शिक्षक कृष्णमोहन सिंह खुदकुशी प्रकरण में बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक तनुज श्रीवास्तव को शासन ने निलंबित कर दिया है। शनिवार की देर शाम को निलंबन की कार्रवाई होने के बाद से बीएसए कार्यालय में खलबली मच गई है। इस मामले में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। घटना के बाद से दोनों फरार हैं और उन पर 10 हजार इनाम भी घोषित हो चुका है।

कुशीनगर के कुबेरस्थाना थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग के कृष्ण मोहन सिंह गौरीबाजार विकास खण्ड स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में सहायक अध्यापक थे। मामले में शिक्षक की पत्नी की तहरीर पर बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। मामले की जांच में दोषी मिलीं बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को 27 फरवरी को निलंबित कर दिया गया था, जबकि लिपिक संजीव सिंह पहले ही निलंबित कर दिए गए थे। इसके अलावा मामले में कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन के पूर्व प्रधानाचार्य अनिरूद्ध सिंह को जेल भेजा जा चुका है। इस मामले की जांच संयुक्त शिक्षा निदेशक कर रहे हैं। जांच शुरू होने के बाद अब नए- नए खुलासे हो रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: 150 की स्पीड से दौड़ाई कार, बिग बॉस फेम अनुराग की लाइव सुसाइड की कोशिश

मुख्य विकास अधिकारी देवरिया, राजेश कुमार सिंह ने कहा कि शासन से बीएसए कार्यालय के एक लिपिक को निलंबित किया गया है। जिस पटल पर शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह का प्रकरण था उसकी जिम्मेदारी संजीव सिंह से पहले तनुज श्रीवास्तव के पास ही थी। जांच में उन्हें भी लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है। जिसके आधार पर कार्रवाई हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक और किसान को बाघ ने बनाया निवाला, दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन में मिला शव

शिक्षकों के खातों में लेन देन के मिले कई सबूत

शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह खुदकुशी प्रकरण में पुलिस को आरोपितों के खातों का विवरण मिल गया है। छानबीन में सामने आया है कि कृष्ण मोहन सिंह ने घूस की रकम अपने सहयोगी शिक्षक ओंकार सिंह के खाते में डाली थी, जिसे बाद में नकद निकालकर आरोपियों तक पहुंचाया गया था। बयान के साथ ही बैंक रिकॉर्ड की जांच में भी इसकी पुष्टि हो गई है। घटना के बाद से फरार चल रहीं बीएसए शालिनी और लिपिक संजीव सिंह की तलाश में छापेमारी चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर पर वार कर पत्नी की हत्या, भाई ने खोला राज- पति ने पहले भी की हत्या की कोशिश

सूत्रों के मुताबिक, कृष्ण मोहन सिंह ने सुसाइड नोट में जिन तीन शिक्षकों का जिक्र किया था, उनमें ओंकार सिंह का नाम भी शामिल है। जांच में पता चला है कि कृष्ण मोहन ने अपने हिस्से के रुपये ओंकार सिंह के बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे। इसके बाद ओंकार ने यह रकम नकद निकालकर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध सिंह के माध्यम से लिपिक संजीव सिंह तक पहुंचा दी थी। पुलिस सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि 10-10 हजार का इनाम घोषित है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।