औद्योगिक विकास का नया हब बनेगा गोरखपुर, सीएम योगी ने किया 2251 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण
सीएम योगी ने आज गोरखपुर को तोहफा देते हुए 2251 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि 2017 से पहले राज्य में निवेश एक दूर का सपना था; हालांकि, वर्तमान समय में गोरखपुर की तरह हर जिले के लिए निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं।

सीएम योगी ने आज गोरखपुर को तोहफा देते हुए 2251 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि 2017 से पहले राज्य में निवेश एक दूर का सपना था; हालांकि, वर्तमान समय में गोरखपुर की तरह हर जिले के लिए निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने गीडा की आवासीय और औद्योगिक योजनाओं के अंतर्गत भूखंडों के आवंटन पत्र भी वितरित किए।
इससे पहले बुधवार को, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा पर एक कार्यशाला को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में वह भी गीडा में निवेश 2017 के पहले सपना था। जिस तरह गोरखपुर में निवेश हो रहा है, वैसे ही प्रस्ताव अन्य जिलों में आ रहे हैं। सड़क, पुल, संस्थान के माध्यम से विकास आम जन को मिले इसे लेकर डबल इंजन की सरकार समर्पित भाव से कार्य कर रही है।
सरकारें जन भावना से काम करती है तो परिणाम भी आते हैं। 2251 करोड़ की विकास योजनाएं इसी का परिणाम है। सीएम ने कहा कि प्लास्टिक पार्क का निरीक्षण किया है। प्लास्टिक पार्क में 120 करोड़ के निवेश से लगे उद्योग का लोकार्पण किया है। यहां काम करने वाला युवा गोरखपुर, अयोध्या, आजमगढ़, कुशीनगर आदि जिलों का है। पूर्वांचल के युवाओं को रोजगार मिला है।
सीएम ने कहा कि पहले युवा देश-दुनिया भटकते थे। उसके पास पहचान का संकट था। वह कही यह नहीं बताता था कि वह यूपी का है। दंगा, भ्रष्टाचार से मुक्त यूपी में अब पहचान का संकट नहीं है। अपने ही गांव, शहर में रोजगार की गारंटी भी मिल रही है। सीएम ने कहा कि पर्यावरण के अनुकूल निवेश की गारंटी भी हम दे रहे हैं। सीईटीपी का निर्माण हो रहा है। औद्योगिक कचरे से राप्ती और आमी को प्रदूषित नहीं होगा। अब ट्रीट पानी खेती और फैक्ट्रियों के प्रयोग में हो सकेगा। पिछले 35 वर्षों से सीईटीपी का कार्य लंबित था। अब इसका शिलान्यास हुआ है। सिपेट के स्किल डेवलेपमेंट का कार्यक्रम भी प्लास्टिक पार्क में होगा। यहां से डिग्री लेकर उसे गीडा में ही नौकरी मिलेगी।
सीएम ने कहा कि गीडा में विकास कार्यों के लिए 281 करोड़ के कार्यों का भूमि पूजन हुआ है। कोका कोला का प्लांट 700 करोड़ रुपये के निवेश से लगा है। जिसमें 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। तीन यूनिटों का लोकार्पण हुआ है। जो नौकरी की सौगात लेकर आया है। कालेसर में आवासीय योजना लांच हुई है। जिसमें 400 करोड़ से 110 एकड़ में आवासीय योजना विकसित हो रही है। यहां रवि किशन का भी आवास है। पता हमें भी नहीं मालूम है।
सीएम ने कहा कि गीडा 15000 युवाओं को रोजगार देने जा रहा है। यूपी हो या बिहार बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। यहां स्किल डेवलेपमेंट का संस्था बन रहा है। दिल्ली पब्लिक स्कूल की ब्रांच भी यहां खुल रही है। सीएम ने कहा कि सुरक्षा का माहौल होता है निवेश आता है। रोजगार से समृद्धि आती है। जो जाति के नाम पर समाज को बांट रहे हैं। जिन लोगों ने यूपी को दंगों की आग में झोंक रहे थे। देश की सुरक्षा से खेलते थे। मां-बेटी की सुरक्षा और गरिमा नहीं रख सके, वह विकास नहीं कर सकते हैं। जब सपा की सरकार थी तो गोरखपुर में बिजली यदा कदा आ पाती थी। ये लोग उजाले के दुश्मन थे। इनके समय में अराजकता थी।
समाजिक तानेबाने को छिन्नभिन्न कर तुष्टिकरण की नीति से समाज में वैनमस्य फैलाते थे। जिससे विकास छूट जाता था। युवा पलायन करता था। सुरक्षा और साफ नीयत के चलते सर्वाधिक निवेश यूपी में आ रहा है। 60 लाख से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिया गया है। पुलिस कार्मिकों की भर्ती हुई। गोरखपुर के साथ यूपी में बड़ी संख्या में पुलिस में नौजवान भर्ती हुए हैं। यहां के युवा सुरक्षा का माहौल देगा। 2000 से अधिक मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र दिया। पुलिस सब इस्पेक्टर का विज्ञापन आ गया है। पुलिस की नई भर्ती आने वाली है। यूपी का नौजवान यूपी में ही नौकरी पाएगा। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भाारत का अभियान चल रहा है।
देश तभी विकसित होगा जब यूपी विकासित होगा। यूपी विकसित होगा तो गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर भी विकसित होगा। गांव-गांव विकसित होगा तो हर चेहरे पर खुशहाली आएगी। हर व्यापारी और उद्यमी को सुरक्षा की गारंटी मिल रहा है। व्यापारी और उद्यमी से से गुंडा टैक्स नहीं वसूला जा सकता है। कोई हिमाकत करेगा तो अगले चौराहे पर उनका यमराज इंतजार करते मिलेंगे। सीएम ने कहा कि जिस दक्षिणांचल में लोग नहीं जाते थे, वहां फोरलेन के साथ औद्योगिक गलियारा विकसित हो रहा है।
अदाणी का सीमेंट दक्षिणांचल में बनेगा। कोका कोला यहीं बनेगा। प्लास्टिक का बॉटल या अन्य उत्पाद यहां ही बनेगा। कपड़ा भी फ्लैटेड फैक्ट्री में तैयार हो जाएगा। यूपी के हर जनपद में 100 एकड़ में इम्लाएमेंट जोन बनाएंगे। रोजगार को उसके रूचि के अनुसार रोजगार बनेगा। विभाजन और बंटवारा गुलामी का कारण बना था। ये विपक्ष वाले फिर गुलामी की तरफ ले जाना चाहते हैं। डबल इंजन सरकार में हर चेहरे पर खुशहाली होगी। सीएम ने कहा कि लखनऊ में 300 से अधिक बुद्धिजीवी के साथ बैठे थे। ये प्रदेश के सभी जिलों में जा रहे हैं। नगर निकाय, ग्राम पंचायत, कारोर्पेरशन, में जा रहा है। क्यूआर कोड से विकसित उत्तर प्रदेश के लिए हम फीडबैक ले रहे हैं। शताब्दी संकल्प को आगे बढ़ाने में गीडा जैसा निवेश बेहद अहम है।
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और राजद के लोग जिस पर गाली दे रहे हैं, वह अशोभनीय है। इसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। दुर्गा सप्तसती में कुपुत्र हो सकता है। माता कभी कुमाता नहीं हो सकता है। पीएम की मां के प्रति जैसे शब्द का प्रयोग राजद और कांग्रेस के मंच से हुआ है, वह देश की 140 करोड़ की आबादी बर्दाश्त नहीं कर सकती है। ईवीएम से विपक्ष जीतता है तो ठीक है, भाजपा जीती तो बेइमानी और वोटर लिस्ट में खराबी दिखने लगती है। सीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन की राजनीति गुलामी की तरफ ढकेलने की राजनीति है। विकसित भारत के ये बैरियर हैं। भारत का किसान, मातृशक्ति, युवा इस बैरियर को उखाड़ फेकेंगे। सीएम ने कहा कि गीडा या प्रदेश में कोई सपाई गुंडा टैक्स नहीं ले सकता है।




साइन इन