UP Bulandshahr a minor girl gave birth to a baby girl, shocking her family पेट दर्द पर मां के साथ अस्पताल पहुंची नाबालिग लड़की ने बच्ची को दिया जन्म, घरवाले हैरान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पेट दर्द पर मां के साथ अस्पताल पहुंची नाबालिग लड़की ने बच्ची को दिया जन्म, घरवाले हैरान

यूपी के बुलंदशहर में पेट दर्द होने पर मां के साथ अस्पताल पहुंची नाबालिग लड़की ने बच्ची को जन्म दिया।डॉक्टरों ने महिला अस्पताल के साथ पुलिस को सूचना भेजी। इसके बाद उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार हैरान है।

Tue, 2 Dec 2025 07:56 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
पेट दर्द पर मां के साथ अस्पताल पहुंची नाबालिग लड़की ने बच्ची को दिया जन्म, घरवाले हैरान

यूपी के बुलंदशहर के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार को बच्ची को जन्म दिया। जिला अस्पताल में किशोरी अपनी मां के साथ पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी। इसी दौरान प्रसव हो गया। डॉक्टरों ने महिला अस्पताल के साथ पुलिस को सूचना भेजी। इसके बाद उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान मोहल्ले से कुछ लोग देखने के लिए पहुंचे तो परिजनों की नोकझोंक तक हो गई। इस मामले को लेकर परिजन भी हैरान हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक शहर के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची। डॉक्टरों को मां ने बताया कि बेटी के पेट में तेज दर्द हो रहा है। किशोरी का पेट जब गर्भवती महिलाओं के जैसा दिखा तो डॉक्टरों ने गंभीरता से पूछा, लेकिन मां ने कहा कि गर्भवती होने जैसा कुछ नहीं है। इसके बाद डॉक्टरों ने किशोरी को भर्ती करते हुए इलाज शुरू कर दिया। इलाज के दौरान ही किशोरी ने एक बेटी को जन्म दिया। किशोरी का प्रसव होते ही इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गई। किशोरी का प्रसव होने की सीएमओ को सूचना दी गई। प्रसव होने पर स्टाफ और डॉक्टरों ने किशोरी की मां से जानकारी की तो कुछ जवाब नहीं दिया और चुप्पी साधे रही। सुबह करीब सवा नौ बजे प्रसव होने के बाद जच्चा और बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब यूपी के हर मंडल में होगा ये सेंटर, योगी की कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला
ये भी पढ़ें:दागी वकील कानून के शासन के लिए खतरा; हाईकोर्ट ने यूपी डीजीपी को दिए ये निर्देश

जिला महिला अस्पताल सीएमएस डा.अजय पटेल ने बताया कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक किशोरी अपनी मां के साथ पहुंची थी। वहीं पर प्रसव हुआ है। उसके बाद जिला महिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जच्चा और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। पुलिस को सूचना पहुंचने के बाद उन्होंने भी आकर पूछताछ की है।

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डा.अंशु बंसल ने बताया कि बाल कल्याण समिति और पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है। किशोरी को अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। फिर मामले की जांच की जाएगी। नवजात शिशु को जिला अस्पताल में एसएनसीयू में रखा गया है। जिला महिला अस्पताल में भर्ती किशोरी की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।