UP Bijnor A teacher from who was absent from school and living in Mauritius, suspended. Two other teachers also suspend स्कूल से गायब होकर मॉरीशस में रह रही यूपी की शिक्षिका सस्पेंड, 2 और टीचरों पर भी ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

स्कूल से गायब होकर मॉरीशस में रह रही यूपी की शिक्षिका सस्पेंड, 2 और टीचरों पर भी ऐक्शन

स्कूल से गायब होकर मॉरीशस में रह रही यूपी की शिक्षिका सस्पेंड हो गई है। इसके अलावा दो और शिक्षकों को निलंबित किया गया है। बीएसए सचिन कसाना ने बताया कि सहायक अध्यापिका रीता 22 सितंबर 2025 से लगातार बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित चल रही हैं।

Mon, 18 May 2026 07:03 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
स्कूल से गायब होकर मॉरीशस में रह रही यूपी की शिक्षिका सस्पेंड, 2 और टीचरों पर भी ऐक्शन

यूपी के बिजनौर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 22 सितंबर 2025 से लगातार बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया है। बताया गया है कि शिक्षिका मॉरीशस में रह रही है। इसके अलावा दो और शिक्षकों को निलंबित किया गया है। बीएसए सचिन कसाना ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर देहात में तैनात सहायक अध्यापिका रीता 22 सितंबर 2025 से लगातार बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित चल रही हैं। वह विभाग से स्वीकृति लिए बिना विदेश में रह रही हैं।

बीएसए ने बताया कि स्पष्टीकरण तलब किया तो शिक्षिका ने अपने ससुर के माध्यम से जवाब भिजवाया। इसमें शिक्षिका ने कहा कि वह 2021 से 2024 तक अवैतनिक अवकाश पर रही है, जिसकी स्वीकृति 9 जुलाई 2021 से 11 जुलाई 2024 तक 1099 दिन तक है। उक्त अवधि में रीता अपने पति जो भारत सरकार के अधीन मॉरिशस में कार्यरत थे उनके साथ थी। उनके बच्चे छोटे थे और उनका पति के साथ रहना आवश्यक था।

बीएसए ने बताया कि इससे स्पष्ट है कि रीता ने अवैतनिक अवकाश विदेश में अपने पति के साथ रहने के लिए लिया था। विदेश जाने के लिए उनके द्वारा 29 अक्टूबर 2024 को आवेदन किया गया। बीएसए ने बताया कि वर्तमान में शिक्षिका सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त किए बिना विदेश में रह रही हैं। विभाग ने माना है कि इस समय भी वह पति के साथ मॉरीशस में ही हैं। बीएसए सचिन कसाना ने बताया बेसिक शिक्षा परिषद सचिव की अनापत्ति के बिना विदेश में रहने, बिना अवकाश के विद्यालय से अनुपस्थित रहने, अनुशासनहीनता और विभाग की छवि धूमिल करने, शासन द्वारा दिए दायित्वों का उचित निर्वहन न करने, विद्यालय में शिक्षक पद के दायित्वों का उचित निर्वहन न करने के आरोप में शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।

विद्युत लाइन शिफ्टिंग के विरोध पर प्रधानाध्यापक निलंबित

कुछ दिन पहले कोतवाली ब्लाक के संविलियन विद्यालय हरवंशपुर धारम का एक बच्चा स्कूल के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में आकर करंट से झुलस गया था। बीएसए ने बताया जांच में पता चला लाइन शिफ्ट करने को विद्युत टीम 3 दिसंबर 2025 को पहुंची थी लेकिन प्रधानाध्यापक सलाहुद्दीन ने स्कूल का गेट बंद कर विरोध किया। इसके बाद भी लाइन शिफ्ट कराने का प्रयास किया गया और जेई ने प्रधानाध्यापक से फोन पर संपर्क किया लेकिन उन्होंने लाइन शिफ्ट कराने से मना कर दिया। बीएसए ने प्रधानाध्यापक सलाहुद्दीन को निलंबित कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP पंचायत चुनाव में देरी के बीच योगी कैबिनेट का फैसला, OBC आयोग के गठन को मंजूरी
ये भी पढ़ें:शिफ्ट में पढ़िए, प्यार से मानेंगे ठीक, नहीं तो., सड़क पर नमाज को लेकर योगी बोले

बिना अनुमति विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर शिक्षक सस्पेंड

बीएसए ने बताया कि हल्दौर खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि लक्षराज सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय हल्दौर 4 अप्रैल 2026 से लगातार बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित चल रहे हैं। दूरभाष पर सम्पर्क किया लेकिन लक्षराज द्वारा उत्तर नहीं दिया गया। बीएसए ने बताया कि नवंबर 2025 में विधानसभा नहटौर में लक्षराज की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगी थी। लक्षराज द्वारा बीएलओ से संबंधित सामग्री प्राप्त नहीं की गई और न ही कार्य किया गया। स्पष्टीकरण मांगा लेकिन लक्षराज न तो स्वयं उपस्थित हुए और न ही स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया। बीएसए ने बताया कि शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।