Those who can light a diya can light anything. After Akhilesh Yadav, Azam Khan statement जो लोग दीया जला सकते हैं वे कुछ भी जला सकते हैं, अखिलेश यादव के बाद अब आजम खान का बयान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जो लोग दीया जला सकते हैं वे कुछ भी जला सकते हैं, अखिलेश यादव के बाद अब आजम खान का बयान

यूपी में दीया विवाद तेज हो रहा है। सपा म्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब आजम खान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जो लोग दीया जला सकते हैं वे कुछ भी जला सकते हैं।

Tue, 21 Oct 2025 11:42 AMDeep Pandey रामपुर, हिन्दुस्तान
share
जो लोग दीया जला सकते हैं वे कुछ भी जला सकते हैं, अखिलेश यादव के बाद अब आजम खान का बयान

यूपी में दीया को लेकर सियासत तेज हो रही है। इस विवाद तेज हो रहा है। इस बीच अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खान का दिवाली को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आजम खां एक निजी चैनल से बातचीत में आजम खान कह रहे हैं-जो लोग दीया जला सकते हैं, वे कुछ भी जला सकते हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब पार्टी के वरिष्‍ठ नेता आजम खान ने दीपावली पर्व को लेकर बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक निजी चैनल से बातचीत में आजम खां ने कहा है कि जो लोग दीये जला सकते हैं वे कुछ भी जला सकते हैं। हालांकि, आजम खान ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि-दिवाली के इस पर्व पर दीये जलते नहीं, बल्कि रोशन होते हैं, उनका मकसद उजाला देना और ठंडक देना होता है, नफरतों के अंधेरों को मिटाना होता है। मैं उन लोगों की सराहना करता हूं और उनसे मोहब्बत करता हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश के पास भी राहुल की तरह गलत सलाहकार, बृजभूषण ने दी सपा चीफ को नसीहत

मालूम हो कि इससे पहले सपा मुखिया अखिलेश ने अयोध्‍या दीपोत्‍सव के आयोजन पर सवाल खड़े किए थे। उन्‍होंने कहा था कि क्रिसमस के दौरान पूरे विश्‍व के शहर जगमगा उठते हैं। वहां ये सिलसिला महीनों चलता है। हमें उन लोगों से सीखना चाहिए। आखिर हमें दीये और मोमबत्तियों पर इतना खर्च क्‍यों करना।

इसके बाद बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का दीया विवाद पर बयान दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव की तुलना राहुल गांधी से करते हुए कहा कि अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बृजभूषण सिंह ने लग रहा है कि अखिलेश के पास भी सलाहकार गलत आ रहे हैं। अखिलेश यादव को भी अब राहुल गांधी की तरह गलत सलाहकार मिल गए हैं। अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए उन्हें इससे बचना चाहिए। दरअसल, अखिलेश ने कहा था कि दीयों पर बाार-बार क्यों खर्च करना, हमें क्रिसमस से सीख लेनी चाहिए।

,

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।