UP Meerut Priya was the victim of Changur gang, no one has found her till date छांगुर गैंग का शिकार बनी थी मेरठ की प्रिया, आज तक नहीं लगा पता, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

छांगुर गैंग का शिकार बनी थी मेरठ की प्रिया, आज तक नहीं लगा पता

छांगुर बाबा गैंग का मेरठ कनेक्शन सामने आया है। मेरठ के सरूरपुर निवासी प्रिया वर्ष 2019 में इसी गिरोह का शिकार बनी थी। परिजनों ने  मुकदमा दर्ज कराया था पर आज तक पता नहीं चल सका।

Thu, 17 July 2025 05:39 AMDeep Pandey
share
छांगुर गैंग का शिकार बनी थी मेरठ की प्रिया, आज तक नहीं लगा पता

धर्मांतरण कराने वाले छांगुर बाबा और उसके करीबी बदर अख्तर सिद्दीकी का मेरठ कनेक्शन सामने आया है। मेरठ के सरूरपुर निवासी प्रिया वर्ष 2019 में इसी गिरोह का शिकार बनी थी। प्रिया के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि दिल्ली और वेस्ट यूपी की आधा दर्जन युवतियों को बदर अख्तर सिद्दीकी ने ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण कराकर गायब कर दिया है। उस समय घटना का खुलासा हुआ था। बदर के खिलाफ उस समय दो साल में दो मुकदमे दर्ज हुए, लेकिन जांच में हीलाहवाली करते हुए पुलिस ने केस बंद कर दिया। उसी समय ठोस कार्रवाई की होती तो छांगुर का धर्मांतरण नेटवर्क कब का ध्वस्त हो सकता था।

मेरठ के सरूरपुर स्थित भूनी गांव निवासी दर्शन त्यागी की बेटी प्रिया त्यागी दिल्ली में वर्ष 2018-2019 में एयर होस्टेस का कोर्स कर रही थी। इसी दौरान मेरठ इस्लामाबाद, लिसाड़ीगेट निवासी बदर अख्तर सिद्दीकी प्रिया के संपर्क में आया। प्रिया को मॉडलिंग और अच्छी जिंदगी का झांसा देकर फंसा लिया और कुछ दिन बाद प्रिया गायब हो गई। इस संबंध में एक मुकदमा सरूरपुर थाने में 223/2019 अपहरण की धारा में दर्ज कराया गया था। पुलिस ने जब प्रिया को बरामद किया तो दबाव के चलते उसने बदर के पक्ष में बयान दिया था। बालिग होने के चलते प्रिया को कोर्ट ने अपनी मर्जी से कहीं भी जाने की अनुमति दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छांगुर प्रकरण में एडीएम-इंस्पेक्टर और 2 सीओ की भूमिका संदिग्ध मिली

प्रिया के परिजनों के अनुसार 18 अक्टूबर 2019 को प्रिया वापस घर आई और बदर पर सिगरेट से जलाने, कमरे में भूखा बंद रखने और धर्मांतरण संबंधित दबाव बनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद प्रिया रहस्यमयी तरीके से फिर लापता हो गई औश्र आज तक उसका कोईसुराग नहीं लगा। प्रिया की मां कृष्णा त्यागी ने इस संबंध में दूसरा मुकदमा 5 जुलाई 2021 को सरूरपुर थाने में बदर अख्तर सिद्दीकी के खिलाफ दर्ज कराया। पुलिस ने उस समय जांच नहीं की और प्रिया की बरामदगी नहीं होने का हवाला देकर केस बंद कर दिया। उसी समय केस में कार्रवाई की होती तो छांगुर के धर्मांतरण नेटवर्क का खुलास छह साल पहले हो सकता था।

प्रिया के परिजनों ने कई युवतियां बताई थीं लापता

प्रिया के लापता होने के बाद मेरठ पुलिस अधिकारियों के सामने उसी समय परिजनों ने बदर अख्तर सिद्दीकी पर गंभीर आरोप लगाए थे। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि था कि बदर के संपर्क में आई असिया नाज पुत्री कमर हुसैन निवासी चुड़ीवालान दिल्ली भी लापता है। असिया का कोई पता पुलिस को नहीं लगा था। इसके अलावा आशा नाम की युवती भी लापता बताई गई थी। इसके बारे में भी पुलिस खोजबीन नहीं कर पाई। वहीं, अंतरा शर्मा नाम की युवती ने बदर से शादी की थी, लेकिन बाद में कोर्ट के माध्यम से वर्ष 2019 में उसका तलाक हो गया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।