UP Balrampur even after the MLA request the cylinder for the wedding was not available, problems are not less यूपी में विधायक की पैरवी के बाद भी नहीं मिला शादी के लिए सिलेंडर, मुश्किलें कम नहीं, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में विधायक की पैरवी के बाद भी नहीं मिला शादी के लिए सिलेंडर, मुश्किलें कम नहीं

यूपी में विधायक की पैरवी के बाद भी शादी के लिए सिलेंडर नहीं मिला। बलरामपुर जिले के तुलसीपुर क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां विधायक की सिफारिश के बावजूद एक परिवार को शादी के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो सका।

Wed, 8 April 2026 03:56 PMDeep Pandey बलरामपुर। अविनाश त्रिपाठी
share
यूपी में विधायक की पैरवी के बाद भी नहीं मिला शादी के लिए सिलेंडर, मुश्किलें कम नहीं

UP News: उत्तर प्रदेश के शादी-ब्याह के इस व्यस्त सीजन में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बलरामपुर जिले के तुलसीपुर क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां विधायक की सिफारिश के बावजूद एक परिवार को शादी के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो सका।

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर निवासी निवासी शिवप्रसाद गुप्त अपने पुत्र मनोज गुप्ता की शादी के लिए गैस सिलेंडर की व्यवस्था करने के लिए कई दिनों से प्रयासरत हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही। मनोज गुप्ता ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रीय भाजपा विधायक कैलाशनाथ शुक्ला से भी मदद मांगी। विधायक ने जिला पूर्ति अधिकारी को 20 गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए अनुशंसा पत्र दिया, जिसमें “नियमानुसार” कार्रवाई करने का उल्लेख है।

मनोज गुप्ता ने विवाह का निमंत्रण पत्र संलग्न कर जिला पूर्ति कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया, लेकिन उन्हें करीब चार घंटे इंतजार कराने के बाद यह कहकर लौटा दिया गया कि पहले से लंबित प्रार्थना पत्रों के चलते फिलहाल सिलेंडर उपलब्ध कराना संभव नहीं है। उन्होंने कई बार अनुरोध किया कि कम से कम कुछ सिलेंडर ही उपलब्ध करा दिए जाएं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के इस जिले में यह अभियान शुरू, घर-घर जाएंगी 2304 टीमें, ब्लॉक करेंगे निगरानी
ये भी पढ़ें:इस जिले के 2 दर्जन गांव पालिका में क्या शामिल होंगे? मास्टर प्लान में तो है पर..

गैस वितरण प्रणाली पर सवाल खड़े करता

इस घटना से आहत मनोज गुप्ता ने कहा कि जब जनप्रतिनिधियों की सिफारिश के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, तो आम जनता की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। वहीं आम उपभोक्ताओं का कहना है कि जब शादी-विवाह के सीजन में गैस आपूर्ति की यही स्थिति है, तो अन्य लोगों की क्या हालत होगी इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। यह मामला स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था और गैस वितरण प्रणाली पर सवाल खड़े करता है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु का कहना है पहले से सिलेंडर के लिए कई प्रार्थना पत्र आ चुके है। पहले लंबित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जा रहा है। मांगलिक कार्यों के लिए सिलेंडर की भारी मांग है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के 20 जिलों को जाम से मुक्ति मिलेगी, DGP ने की प्रोजेक्ट की शुरुआत

मार्च बुकिंग के उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर

वहीं संतकबीरनगर जिले में रसोई गैस सिलिंडर की समस्या कम होती नहीं दिख रही है। जिले में कई एजेंसियों पर भीड़ में कमी नहीं आई है। सुबह से ही एजेंसी पर गैस सिलेंडर लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। हालत यह है कि मार्च माह के आखिरी हफ्ते में जिन लोगों ने बुकिंग कराई है उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। घंटो लाइन में लगने के बाद वापस लौटना पड़ रहा है। वहीं एजेंसी संचालकों का कहना है कि कम सप्लाई आने के कारण मांग पूरी करने में दिक्कतें हो रही हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।