UP Bahraich Leopard Attacked farmer working in fields grabbed leg saved by villagers बहराइच में दहशत! गेंहू में पानी लगाने गए युवक पर तेंदुए का हमला, पैर जबड़े में दबोचा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बहराइच में दहशत! गेंहू में पानी लगाने गए युवक पर तेंदुए का हमला, पैर जबड़े में दबोचा

यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के जंगल से सटे गांव में गुरूवार रात गेंहू की फसल में सिंचाई कर रहे युवक पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने युवक का एक पैर जबड़े में दबोच लिया।

Fri, 19 Dec 2025 11:14 AMSrishti Kunj संवाददाता, बहराइच
share
बहराइच में दहशत! गेंहू में पानी लगाने गए युवक पर तेंदुए का हमला, पैर जबड़े में दबोचा

यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के जंगल से सटे गांव में गुरूवार रात गेंहू की फसल में सिंचाई कर रहे युवक पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने युवक का एक पैर जबड़े में दबोच लिया। ग्रामीणों ने हांका लगाकर तेंदुए को खदेड़ा तब जाकर युवक की जान बची। उसे गंभीरावस्था में मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

मोतीपुर थाने का महाराजसिंह नगर गांव सुजौली रेंज के जंगल से सटा है। गुरूवार शाम इसी गांव निवासी अरूण कुमार यादव (21) पुत्र सुरेश यादव खेत में गुरूवार शाम गेंहू की फसल में पानी से सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार आक्रामक तेंदुए ने छंलाग लगाते हुए उसका एक पैर दबोच खेत में पटक दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी बीवी वापस कर दो; बीच सड़क पर सास के पैरों में गिरकर रोने लगा दामाद

युवक ने जान बचाने को संघर्ष करते हुए शोर मचाया। जिस पर लोग लाठी डंडे लेकर शोर मचाते हुए दौड़े तो तेंदुआ यहां से युवक को घायलावस्था में छोड़ कर चला गया। आनन फानन में एंबुलेंस से युवक को मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। तेंदुए के हमले से गांव में दहशत का हाल है।

तेंदुए ने बच्ची को मार डाला

बहराइच में मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुजौली में एक सात साल की बालिका को तेंदुए ने मार डाला। तेंदुआ घर के सामने खेल रही बच्ची को खींच ले गया। शव एक खेत में मिला है। सुजौली का मजरा अयोध्यापुरवा है। यहां आमलीन पुत्री मुनव्वर (7) घर में खेल रही थी। शाम करीब 6.30 बजे घर के बाहर खेल रही थी। अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया और उसे अपने जबड़े में दबाकर भाग निकला चीख पुकार सुनकर परिजन हाका लगाते हुए दौड़े तो तेंदुआ बच्ची को वहीं खेत में छोड़कर भाग गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में डॉक्टर ने उसे मृत करार दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।