UP Aligarh Man Cried in Front of mother in law wanted his wife back video viral मेरी बीवी वापस कर दो; बीच सड़क पर सास के पैरों में गिरकर रोने लगा दामाद, वीडियो वायरल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मेरी बीवी वापस कर दो; बीच सड़क पर सास के पैरों में गिरकर रोने लगा दामाद, वीडियो वायरल

यूपी के मथुरा जिले के एक व्यक्ति का उसकी पत्नी से चल रहा विवाद बुधवार को सड़क पर आ गया। काउंसिलिंग के बाद महिला थाने से बाहर निकले पति ने पहले पत्नी को मनाया। न मानने पर सास के पैरों में गिर गया और गिड़गिड़ाने लगा।

Fri, 19 Dec 2025 10:37 AMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, अलीगढ़
share
मेरी बीवी वापस कर दो; बीच सड़क पर सास के पैरों में गिरकर रोने लगा दामाद, वीडियो वायरल

यूपी के मथुरा जिले के एक व्यक्ति का उसकी पत्नी से चल रहा विवाद बुधवार को सड़क पर आ गया। काउंसिलिंग के बाद महिला थाने से बाहर निकले पति ने पहले पत्नी को मनाया। न मानने पर सास के पैरों में गिर गया और गिड़गिड़ाने लगा। सास ने पुलिसकर्मियों की मदद से दामाद को अलग करवाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। व्यक्ति का कहना है कि वह पत्नी को साथ रखना चाहता है। लेकिन, सास व ससुर दखलंदाजी करते हैं। उधर, पत्नी ने पति पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

मथुरा निवासी व्यक्ति बेलदारी करता है। नौ साल पहले उसकी शादी गोंडा क्षेत्र के एक गांव की महिला से हुई थी। इन पर तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा दिव्यांग है। कुछ दिन पहले पत्नी ससुराल छोड़कर मायके में आ गई। उसने यहां महिला थाने में पति के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि पति की ओर से मारपीट व मानसिक उत्पीड़न किया जाता है। इस पर बुधवार को महिला थाने में दोनों को मध्यस्थता के लिए बुलाया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोली का जवाब गोली से देंगे, आयुष की छोटी बहन की सीधी चेतावनी, VIDEO हो रहा वायरल

थाने में बातचीत के दौरान दोनों को समझाया गया और अगली तिथि पर आने को कहा। लेकिन, महिला थाने से बाहर आकर पति सास को मनाने में लग गया। पुलिस लाइन के गेट के पास आकर उसने सास के पैर पकड़ लिए। इसे देख पुलिसकर्मी पहुंचे। बातचीत के बाद पूरा माजरा समझ में आया। महिला थाना प्रभारी निशा चौधरी ने बताया कि महिला ने प्रार्थना पत्र दिया था। दोनों को मीडियेशन के लिए बुलाया गया था, जो जारी है। वायरल वीडियो का प्रकरण थाने से बाहर हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।