UP Bahraich: Man killed his wife and 3 daughters by pushing them into Sharda river, youth confesses to the crime अपनी पत्नी और 3 बेटियों को शारदा नदी में धक्का देकर मार डाला, युवक ने कबूल किया जुर्म, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अपनी पत्नी और 3 बेटियों को शारदा नदी में धक्का देकर मार डाला, युवक ने कबूल किया जुर्म

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों को शारदा नदी में धक्का देकर मार डाला। पुलिस ने युवक को पकड़ा तो उसने गुनाह कबूल लिया।

Thu, 21 Aug 2025 06:47 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
अपनी पत्नी और 3 बेटियों को शारदा नदी में धक्का देकर मार डाला, युवक ने कबूल किया जुर्म

यूपी के बहराइच जिले में मोतीपुर थाना इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों को शारदा नदी में धक्का देकर मार डाला। 14 अगस्त को वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया। परिवार जब घर नहीं पहुंचा तो आरोपी की सास ने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को पकड़ा तो उसने गुनाह कबूल लिया। बताया कि उसने तीनों बेटियों और पत्नी को नदी में ढकेल दिया। पुलिस ने मौका ए वारदात पर निशानदेही कराई। बच्चों के कपड़े बरामद हुए हैं । अभी शव नहीं मिला है।

एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मोतीपुर थानें मे मंगलवार देर रात शाम इसी थाने के चौधरी गांव निवासी रम्पता देवी पत्नी राम कैलाश ने तहरीरी सूचना दी। बताया कि उनकी बेटी सुमन को उसका पति पकड़िया दीवान के मजरे रमईपुरवा निवासी अनिरुद्ध पुत्र दौलत राम 14 अगस्त को घर से बुलाकर बाइक से अपने साथ ले आया था। सुमन के साथ उसकी तीन बेटिया नंदनी (11) अंशिका (6) लाडो (3) साथ थी। बेटी व नातिन ससुराल नहीं पहुंची तो मां नेछानबीन शुरू की। पुलिस के पास मंगलवार को पहुंची। इस घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की गईं।

सीओ हर्षिता तिवारी की टीम ने अनिरुद्ध को गायघाट पुल से पकड़ा। कड़ाई से की गई पूछताछ में उसने बताया कि 14 अगस्त को एक साथी की मदद से पत्नी व तीनो बेटियों को लखीमपुर के खम्हरिया ले जाकर चारों को शारदा नदी में धक्का देकर हत्या कर दी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को घटना स्थल पर ले गई। उसकी निशानदेही पर वहां झाड़ियों में छिपाए गए मां बेटियों के कपड़े, एक बेटी की छोटी जूती बरामद हुई है। पुलिस ने वह बाइक भी बरामद की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंजीनियर ने खौफनाक वारदात, पत्नी को मार डाला, फिर कंबल में लपेटा शव और जला दिया

बड़े भाई की भी की थी हत्या, उसमें गवाह थी पत्नी और बड़ी बेटी

अनिरुद्ध ने अपने बड़े भाई की हत्या की थी। उसमें पत्नी सुमन और बड़ी बेटी चश्मदीद गवाह हैं। पुलिस के मुताबिक तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त अनिरुद्ध कुमार द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2018 में अपने भाई संतोष कुमार की हत्या कर दी थी। अनिरुद्ध कुमार व उसके साथियों के विरूद्ध न्यायालय में अभियोग विचाराधीन है। मुकदमे में सजा से बचने व अपने भाई की संपत्ति पाने के लिए अभियुक्त अनिरुद्ध ने घटना को अंजाम दिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।