यूपी के इस जिले में इन कर्मचारियों की 5 दिन तक छुट्टियां कैंसिल, कड़ाई से पालन कराने का निर्देश
राजधानी लखनऊ में अटल जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण किया जाना है। जिसके लिए पूरे प्रदेश से लोगों को कार्यक्रम में लाने और वापस ले जाने के लिए रोडवेज की कुल 2500 बसें लगाई जा रही हैं।
माघ मेला के पूर्व परिवहन निगम की अयोध्या परिक्षेत्र से दो सौ बसें लखनऊ जाएंगीं। निगम मुख्यालय के पत्र पर क्षेत्रीय कार्यालय ने परिक्षेत्र के सभी डिपो सीनियर फोरमैन और कार्यशाला प्रभारी को पत्र भेज आवश्यक इंतजाम का निर्देश दिया है। वहीं अटल जयंती पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री मोदी के हाथों राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण किया जाना है। जिसके लिए पूरे प्रदेश से लोगों को कार्यक्रम में लाने और वापस ले जाने के लिए रोडवेज की कुल 2500 बसें लगाई जा रही हैं। राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम ड्यूटी को लेकर अयोध्या परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक ने क्षेत्र और डिपो में तैनात तकनीकी वर्ग के नियमित व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक पांच दिन छुट्टियां रद्द हो गईं हैं।
इसके साथ ही ड्यूटी को सफलता पूर्वक संपादित कराने के मद्देनजर बसों के मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है। जिसके तहत ड्यूटी में लगाई गई 200 बसों के अतिरिक्त दस फीसदी अर्थात 20 बसें आरक्षित रहेगीं। चालक-परिचालक बावर्दी होंगें और बसें नई व साफ सुथरी होंगीं। पूर्व में ड्यूटी में लगाए गए कर्मियों का मोबाइल नंबर सहित ब्यौरा कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। सभी बसों का जीपीएस क्रियाशील,फर्स्ट एड बॉक्स, टूल बॉक्स और अग्निशमन यंत्र व खिड़की दरवाजा दुरुस्त हो।
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने की है बसों की मांग
परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक और सेवा प्रबंधक को जारी पत्र में कहा गया है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की ओर से पत्र भेज प्राधिकरण की बसंतकुंज आवासीय योजना में 25 दिसंबर को आयोजित राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकापर्ण कार्यक्रम में आमजनमानस को कार्यक्रम स्थल पर लाने और वापस ले जाने के लिए 2500 रोडवेज बसों की आवश्यकता है।जिसके सापेक्ष मुख्यालय की ओर से अलग-अलग परिक्षेत्र के रोडवेज बसों का बेडा ड्यूटी में लगाया गया है। अयोध्या परिक्षेत्र के अयोध्या, सुल्तानपुर,अकबरपुर और अमेठी डिपो से कुल 200 बसें कार्यकम ड्यूटी में लगाई गई हैं। जिसके लिए आवश्यक इंतजाम कर लिए जाएं।




साइन इन