UP Ayodhya Special Train on Holi Roadways to increase Buses routes train Seats Full अयोध्या के लिए होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, रोडवेज बढ़ाएगा बसों के फेरे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अयोध्या के लिए होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, रोडवेज बढ़ाएगा बसों के फेरे

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 09097/09098 उधना-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन उधना से 10 फरवरी से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को और अयोध्या कैंट से 11 फरवरी से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

Sun, 1 Feb 2026 01:28 PMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, आगरा
share
अयोध्या के लिए होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, रोडवेज बढ़ाएगा बसों के फेरे

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 09097/09098 उधना-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन उधना से 10 फरवरी से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को और अयोध्या कैंट से 11 फरवरी से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

ट्रेन उधना से मंगलवार को सुबह 6.45 बजे चलकर रात 12.20 बजे ईदगाह स्टेशन और अगले दिन सुबह 11.30 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। ट्रेन बुधवार को अयोध्या कैंट से दोपहर 1.30 बजे चलकर रात 10.30 बजे ईदगाह स्टेशन व अगले दिन शाम 5.30 बजे उधना पहुंचेगी। ट्रेन में दो थर्ड एसी, 18 स्लीपर, 2 जनरल कोच लगे होंगे।

होली पर रोडवेज बढ़ाएगा बसों के फेरे

रोडवेज होली के त्योहार पर बसों की संख्या बढ़ाएगा। होली से पहले लोगों को घरों तक पहुंचाने के लिए बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। आगरा से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, नेशनल हाईवे होते हुए मथुरा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली के अलावा जयपुर के लिए बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, बनारस रूट पर भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माघी पूर्णिमा स्नान पर्व आज, 1.20 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

होली पर आगरा से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों में एक भी कंफर्म सीट नहीं है। फरवरी के अंत से लेकर मार्च की शुरुआत तक अधिकतर ट्रेनों में नो रूम हो गया है। होली पर घर पहुंचने के लिए कंफर्म टिकट की आस वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अभी किसी भी होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा नहीं की है। होली की वजह से बड़े शहरों से आगरा आने वाली और आगरा से देश के विभिन्न शहरों को जाने वाली प्रमुख ट्रेनें फुल हो गई हैं। फरवरी के अंत से लेकर मार्च की शुरुआत तक अधिकतर ट्रेनों में नो रूम हो गया है।

कंफर्म सीट न मिलने से यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। पंजाब मेल, मालवा एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस सहित अधिकांश ट्रेनों में 26 फरवरी से तीन मार्च तक किसी भी क्लास में कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है। सदर निवासी प्रेम निधि शर्मा ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी में मार्च के प्रथम सप्ताह में शादी है। वह ट्रेन में पुणे तक का रजिर्वेशन कराए गए तो नो रूम आ रहा है।

होली के चलते ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है। टेढ़ी बगिया निवासी राम स्वरूप त्यागी ने बताया कि बेटे को मुंबई से आना है लेकिन होली के आसपास किसी भी ट्रेनें में कंफर्म बर्थ नहीं है। राजपुर चुंगी निवासी योगेश वर्मा ने बताया कि बेटी को होली पर आना है परंतु हैदराबाद से कंफर्म सीट नहीं मिल रही है। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि होली पर लोगों को सहूलियत के साथ घर पहुंचाने के लिए होली स्पेशल ट्रेन का ऐलान होगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।