UP Ayodhya ram Mandir Covered with High tech Sensor equipped Wall with 3 dozen watch tower राम मंदिर के चारों ओर होगी हाईटेक उपकरणों वाली सेंसर युक्त दीवार, बन रहे 3 दर्जन वॉच टॉवर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राम मंदिर के चारों ओर होगी हाईटेक उपकरणों वाली सेंसर युक्त दीवार, बन रहे 3 दर्जन वॉच टॉवर

अयोध्या राम मंदिर की अत्याधुनिक उपकरणों से लैस बाह्य सुरक्षा दीवार का निर्माण तेज गति से चल रहा है। करीब 40 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन इस दीवार को श्रीराम मंदिर के इर्द-गिर्द करीब 70 एकड परिसर के चारों ओर करीब करीब चार किलोमीटर क्षेत्रफल में बनाया जाना है।

Fri, 20 Feb 2026 01:39 PMSrishti Kunj कमलाकान्त सुन्दरम, अयोध्या
share
राम मंदिर के चारों ओर होगी हाईटेक उपकरणों वाली सेंसर युक्त दीवार, बन रहे 3 दर्जन वॉच टॉवर

अयोध्या राम मंदिर की अत्याधुनिक उपकरणों से लैस बाह्य सुरक्षा दीवार का निर्माण तेज गति से चल रहा है। करीब 40 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन इस दीवार को श्रीराम मंदिर के इर्द-गिर्द करीब 70 एकड परिसर के चारों ओर करीब करीब चार किलोमीटर क्षेत्रफल में बनाया जाना है।

फिलहाल इस दीवार को चारों ओर से आयताकार रूप में बनाए जाने के लिए अतिरिक्त जमीन की जरूरत है। इस सिलसिले में काश्तकारों व भूस्वामियों से वार्ता की जा रही है। इस बीच सीधी दीवार के लिए अलग-अलग स्थानों को चिह्नित कर टुकड़ों में निर्माण कराया जा रहा है। अभी राम मंदिर के पश्चिम में दीवार का निर्माण शुरू किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाइलाइट होने के लिए मुझ पर केस, सीडी से भी छेड़छाड़; कोर्ट में बोले राहुल गांधी

मिली जानकारी के अनुसार जमीन की सतह से 12 मीटर ऊंची व 14 फिट चौड़ी दीवार के लिए टेढ़ी बाजार से दुराही कुंआ मार्ग पर गोकुल भवन बैरियर के सामने परिसर के अंदर शुरू करने के लिए उत्खनन का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं अब पाइलिंग करायी जा रही है और इसके लिए व्यू कटर भी लगाए गए हैं। यह पाइलिंग का कार्य अधिग्रहीत परिसर की बैरीकेडिंग के अंदर चल रही है। उधर, नक्काशी दार पत्थरों को देखकर मंदिर आंदोलन से लेकर के निर्माण तक के इतिहास को जान रहे हैं।

एक दर्जन वॉच टावर तैयार

यह कोई सीधी दीवार का मामला दरअसल नहीं है। सेंसर युक्त व अत्याधुनिक तकनीक उपकरणों से लैस इस सुरक्षा दीवार का निर्माण भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के उपक्रम इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) की विशेषज्ञों की देखरेख में बनाई जा रही है। इसके कारण काम में विलंब हो रहा है। फिलहाल ईआईएल की देखरेख में दीवार का निर्माण उत्तराखंड की दो अलग-अलग एजेंसियों को दिया गया है। दोनों एजेंसियां अलग-अलग साइटों पर काम कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी की सभा के बाद जनता करेगी मेरठ मेट्रो का सफर, पढ़ें टिकट से जुड़ी जानकारी

इस बीच राम मंदिर परिसर की निगरानी के यहां तीन दर्जन वाच टावर भी बनाए जा रहे हैं। इनमें से एक दर्जन वॉच टावर का निर्माण पूरा हो गया है। वॉच टावर के बन जाने से अब मंदिर की सुरक्षा को और सघनता से किया जा सकेगा। मंदिर की सुरक्षा में लगी पुलिस का कहना है कि मंदिर में हर दिन भक्तों के आने की कतार तेजी से बढ़ रही है। अगले माह रामनवमी भी है। इस कारण वॉच टावर की जरूरत का शिद्दत से इंतजार किया जा रहा था।

राष्ट्रपति के आने से पहले बनेगी 100 मीटर दीवार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से 19 मार्च को आयोजित सम्मान समारोह में आमंत्रित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन के पहले करीब एक 100 मीटर लंबी दीवार का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए यहां भी काम तेज हो रहा है। पाइलिंग की जगह से अधिग्रहीत परिसर की बैरीकेडिंग के बीच इतनी जगह छोड़ी गयी जिसमें गश्ती दल के लिए सड़क आसानी से बनाई जा सके। बताया गया कि राम मंदिर के उत्तर में करीब 70 मीटर बाउंड्री का निर्माण लगभग पूरा होने को है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Top News: राहुल गांधी का कोर्ट में बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।