अच्छी खबर! अयोध्या राम मंदिर से जुड़े निर्माण काम पूरे, ध्वजदंड और कलश स्थापित
यूपी के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को कहा कि मंदिर निर्माण सबंधी सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं। ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सभी श्रीरामभक्तों को यह जानकारी देते हुए हर्ष हो रहा है कि मंदिर निर्माण सबंधी सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं।

यूपी के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को कहा कि मंदिर निर्माण सबंधी सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं। ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सभी श्रीरामभक्तों को यह जानकारी देते हुए हर्ष हो रहा है कि मंदिर निर्माण सबंधी सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं। ट्रस्ट ने कहा कि मुख्य मंदिर, परकोटा के छह मंदिर भगवान शिव, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती, देवी अन्नपूर्णा तथा शेषावतार मंदिर भी पूर्ण हो चुके हैं और इन पर ध्वजदण्ड एवं कलश स्थापित हो चुके हैं।
पोस्ट में कहा गया इसके अतिरिक्त सप्त मण्डप अर्थात् महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषादराज, शबरी एवं ऋषि पत्नी अहल्या मंदिरों का भी निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसमें कहा गया है कि सन्त तुलसीदास मंदिर भी पूर्ण हो चुका है तथा जटायु और गिलहरी की प्रतिमाएं स्थापित की जा चुकी हैं।
ट्रस्ट ने कहा कि जिन कार्यों का सीधा सम्बन्ध दर्शनार्थियों की सुविधा या व्यवस्था से है, वे सभी कार्य पूरे किये जा चुके हैं। इसने कहा कि मानचित्र के अनुसार सड़कें एवं फ्लोरिंग पर पत्थर लगाने का कार्य निर्धारित कंपनी द्वारा तथा भूमि सौन्दर्य, हरियाली और 'लैंड स्केपिंग' कार्य सहित 10 एकड़ में पंचवटी का निर्माण तीव्र गति से किया जा रहा है। ट्रस्ट ने कहा कि फिलहाल वही निर्माण कार्य जारी हैं, जिनका संबंध जनता से नहीं है, जैसे 3.5 किलोमीटर लम्बी चारदीवारी, ट्रस्ट कार्यालय, अतिथि गृह व सभागार आदि के कार्य है।
राम मंदिर में ध्वजारोहण का पूर्वाभ्यास फिर शुरू
राम मंदिर निर्माण की एजेंसी लार्सन एंड टुब्रो के अभियंता व कर्मचारी दीपावली के अवकाश के बाद काम पर लौट आए हैं। इनके आने के साथ ही राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण का पूर्वाभ्यास दोबारा शनिवार से शुरू हो गया है। यह पूर्वाभ्यास राम मंदिर के शिखर पर लगाए ध्वज ध्वज दंड के साथ जुड़े घिर्री के सहारे तिकोने ध्वज को नार्मल सूत की डोरी से आरोहण किया जा रहा है। एल एण्डटी के परियोजना निदेशक वीके मेहता ने बताया कि 25 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा ध्वजारोहण के समय किसी प्रकार का व्यवधान न आए, इसके लिए यह पूर्वाभ्यास किया जा रहा है।




साइन इन