up assembly session Live supplementary budget cm yogi akhilesh yadav up assembly Live: सदन में योगी बोले-किसी ने कब्जा किया है तो उसे छोडूंगा नहीं, अनुपूरक बजट पास, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

up assembly Live: सदन में योगी बोले-किसी ने कब्जा किया है तो उसे छोडूंगा नहीं, अनुपूरक बजट पास

यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज अंतिम दिन है।  सदन में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के बाद अब नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुपूरक बजट पर अपना पक्ष रखा। अनुपूरक बजट पास हो गया है।

Wed, 24 Dec 2025 02:17 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
up assembly Live: सदन में योगी बोले-किसी ने कब्जा किया है तो उसे छोडूंगा नहीं, अनुपूरक बजट पास

यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज अंतिम दिन है। प्रश्नकाल में ही सपा विधायक रागिनी सोनकर और मंत्री एके शर्मा के बीच वार पलटवार हुआ। बिजली पर सवाल को लेकर रागिनी ने जय श्रीराम का नारा लगाया तो मंत्री ने भी कहा कि इन्हें बिजली से नहीं जय श्रीराम से समस्या है। वहीं, विधानपरिषद में सपा ने वाकआउट किया। सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने अरावली पर्वत और भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर प्रदर्शन शुरू किया है। सपा विधायकों ने सेव अरावली, सेव लाइफ का नारा देकर विधान भवन के बहार धरना दिया। सपा विधायकों ने कहा कि पर्यावरण प्रेमियों को जेल भेजा जा रहा है और कुलदीप जैसे बलात्कारियो को छोड़ा जा रहा है। भाजपा जल जंगल जमीन सब बेचने पर तुली है ऐसी सरकार जनता का भला नहीं क़र सकती है। सदन में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के बाद अब नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुपूरक बजट पर अपना पक्ष रखा। अनुपूरक बजट पास हो गया है।

5.09: योगी ने कहा कि यूपी जैसे राज्य को आपने पॉलिसी पैरालिसिस के कारण बीमारू बना दिया था। पहचान के संकट का मोहताज हो गया था। आज पॉलिसी पैरालिसिस नहीं है, आज हमारे पास 35 सेक्टोरियल पॉलिसीज़ हैं। परिणाम यूपी में निवेश आ रहा है।यूपी देश मे इन्वेस्टमेंट के लिए ड्रीम्ड् डेस्टिनेशन बना है। पिछले 5 वर्ष में यूपी ने खुद को रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बनाया है। कई अन्य राज्यों की स्थिति यूपी से अच्छी नहीं है।

4.55: योगी ने कहा कि सब सरकार की इच्छाशक्ति पर होता है। आप बातें बड़ी बड़ी करते हैं। यह सपा का अहंकार है। अहंकार होता है तो लोग कहते हैं कि मैंने ऐसा कर दिया। इसीलिए सपा को कोई सम्मान नहीं देता। अब सरकार काम कर रही है और सम्मान उत्तर प्रदेश की जनता को मिल रहा है। आज दुनिया कहती है कि यूपी अच्छा कर रही है।

4.23: योगी ने कहा कि आप हर काम को वोटबैंक के नजरिए से देखते हैं। बांग्लादेश में दलित नौजवान पर कोई शब्द नहीं निकला। गाजा पट्टी पर आंसू बहा सकते हैं। बांग्लादेश के मुद्दे पर चुप। क्योंकि मरने वाला हिंदू है। दलित है।

4.22: योगी ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ जितना सपा ने किया उतना किसी ने नहीं किया। हमने नौ लाख सरकारी नौकरियां दी हैं लेकिन कहीं भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। सपा सरकार में यूपी के लोगों के सामने पहचान का संकट था। लोगों में अपने जीवन के लिए भय था अब प्रदेश की पहचान बदली है।

4.11: योगी ने कहा कि अगर आबादी की भूमि पर या किसी सरकारी भूमि पर कोई माफिया कब्जा करके उसपर मॉल बनाकर, या वसूली का अड्डा बनाकर उसके माध्यम से अनैतिक, अवैध गतिविधियों का संचालन करके कोई छांगुर जैसा व्यक्ति वहां अनैतिक गतिविधियों का संचालन करेगा तो बुलडोजर भी चलेगा, उसको कोई रोक नही सकता

4.09: योगी ने कहा कि जिस तरह प्रदेश में माफिया की कमर तोड़ी है उसी तरह शिक्षा आयोग में भी उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड डीजी को बैठाया है जिस तरह से उत्तर प्रदेश में माफिया के कमर तोड़ी गई है इस तरह नकल माफिया की भी कमर तोड़ी जा सके।

3.58: सीएम योगी ने कहा कि कहीं भी किसी को जबरन कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। अगर किसी ने कब्जा किया है तो उसे मैं छोडूंगा नहीं। उन्होंने सपा पर हमला करते हुए कहा कि दंगा कौन था? आप ही लोग करते थे।

3.50: तू इधर-उधर की बात न कर... सीएम योगी ने सपा को खूब सुनाया। पूजा पाल के बहाने पीडीए पर भी घेरा। आप न्याय नहीं दिला पाए क्योंकि हिम्मत नहीं थी। माफिया के सामने आपका झुकना मजबूरी थी। आप उन गुंडों माफियाओं के सामने गरीब बेटी को न्याय नहीं दे सकते थे। आप बात पीडीए की करते हैं, क्या वो पीडीए का पार्ट नहीं थीं। न्याय कैसे होता है, यह हमारी सरकार ने तय किया। बेटी चाहे उस पक्ष की हो या इस पक्ष की उसको हर हाल में न्याय मिलेगा। विजमा यादव को मैंने बुलाया था कि आपको सुरक्षा हम देंगे।

3.40: योगी ने विपक्ष से कहा कि अराजकता के तांडव के लिए कौन दोषी था? आपने स्वीकार किया कि अच्छा हुआ है। दुर्दांत माफिया के प्रति। सरकार ने कर के भी दिखाया। स्पष्ट नीति और उन्हें लागू करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो परिणाम मिलते हैं। सबको सबसे पहले सुरक्षा चाहिए। कानून का राज हो। हर व्यक्ति के मन में सुरक्षा का भाव हो।

1.30: ऊर्जा मंत्री ने भी रागिनी के बयान पर पलटवार किया। मंत्री ने कहा बिजली से समस्या नहीं है। आपको जयश्रीराम से है। उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन ढाई गुना बढ़ा है। जौनपुर में भी वितरण हो रहा है। बदलापुर विधायक को दिखाई देता है, आपको नहीं दिखता। बिजली के निजीकरण का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। आगामी समय में प्रदेश के हित को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चार लाशें, टूटा कुनबा…, कुलदीप सेंगर से रंजिश में हंसता-खेलता परिवार बर्बाद

12.40 आरक्षण को लेकर सपा का हंगामा, विप से वाकआउट

लोक सेवा आयोग की नौकरियों में आरक्षण के नियमों में गड़बड़ियों का आरोप लगाकर समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद में हंगामा किया। सपा के सदस्यों ने वेल में पहुंचकर नारेबाजी की। बाद में सदन से वाकआउट किया।

11.30: कानपुर का नाम मत लीजिए, गलत डाटा है

सपा विधायक आरके वर्मा ने एक्यूआई का मामला उठाते हुए कानपुर का नाम लिया तो स्पीकर सतीश महाना ने उन्हें टोक दिया। कहा कि वहां का नाम मत लीजिए। वहां एक्यूआई 400 के पार नहीं है। अपना मोबाइल चाहे तो चेक कर लीजिए। बाद में महाना ने बताया कि वहां का एक्यूआई बहुत कम है। असल में आरके वर्मा ने कहा कि हर जिले में इंडेक्स 100 के ऊपर पहुंच चुका है। कानपुर में AQI 400 पार हो चुका है।

इसी पर स्पीकर ने उन्हें टोकते हुए कहा कि आप गुमराह मत करिए। कानपुर का AQI 100 के पार नहीं है। मोबाइल निकालकर चेक कर लीजिए। मैं कानपुर से ही आता हूं। आप अपने शहर का नाम लीजिए। इस पर विधायक ने कहा- अच्छा ठीक है, मैं कानपुर नहीं, प्रयागराज की बात बताता हूं। वहां का AQI 432 है। यह प्रदूषण हमारे ब्रेन में चला जाता है। पटाखों पर नियंत्रण लगाने की बात करते हैं। यह प्रकृति के साथ खिलवाड़ है।

महाना ने बाद में कहा कि मैंने चेक कर लिया, कानपुर का AQI 149 है। आपका AQI भी आपके हिसाब से बढ़ा हुआ है। आप डॉक्टर हैं, पूरे प्रदेश का AQI एक जैसा कैसे हो सकता है? जहां आप रहेंगे, वहीं गहरा प्रदूषण फैलाएंगे।

11.15: सपा को बिजली से नहीं, श्रीराम से समस्या

विधानसभा में बिजली को लेकर सपा के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री एके शर्मा ने कहा बिजली से समस्या नहीं है। आपको जयश्रीराम से है। मजरों की बात महत्वपूर्ण है। 1.28 लाख 2017 तक हुए थे। 2.08 लाख योगी सरकार के पहले कार्यकाल में हुआ। दूसरे कार्यकाल में 20 हजार मजरों के लिए एक हजार करोड़ रुपए की केंद्रीय बजट हमें मिला है। बांस बल्ली को भी हमारी सरकार बदलने जा रही है। उन्होंने पूरा ब्योरा भी दिया।

इससे पहले सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि लो वोल्टेज की समस्या है। बिजली कटौती हो रही है। सिंचाई में किसानों को समस्या आ रही है। कृषि फीडर अलग करने की बात कही गई थी, लेकिन नहीं हुआ। जर्जर तार भी नहीं बदले गए। पुराने लकड़ी के पोल लगे हैं, जो अब तक नहीं बदले गए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।