ग्राम प्रधान ने खेत जाते महिला के साथ की गंदी बात, छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों पर FIR
यूपी के अंबेडकरनगर जिले में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर ग्राम प्रधान समेत तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यूपी के अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र में घर से शौच के लिए निकली महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के अनुसार वह परिवार की एक महिला सदस्य के साथ बीते शनिवार रात आठ बजे शौच के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे प्रवीण कुमार उर्फ दद्दू, श्रीकांत व सुभाष ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने अश्लील हरकतें करते हुए गाली-गलौज की और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता के शोर मचाने पर जब परिवार का एक सदस्य बीच-बचाव के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार यादव उर्फ दद्दू, श्रीकांत और सुभाष निवासी शाहपुर थाना जैतपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर पूर्व में आरोपियों ने भी पीड़ित महिला के परिजनों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष जैतपुर थीरेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है।
दहेज में कार न देने पर विवाहिता का उत्पीड़न
भीटी थाना क्षेत्र के सेनपुर चौराहा निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने महिला उत्पीड़न तथा दहेज निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। मुकदमे में पति मसेत नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है। सेनपुर चौराहा निवासी अंजनी कुमार की पुत्री अंशु अग्रहरि ने दिए तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 13 फरवरी 2024 को विशाल अग्रहरि पुत्र सियाराम निवासी उसमापुर कोतवाली जलालपुर के साथ हुई थी। प्रभारी निरीक्षक भीटी अमित कुमार पांडे ने बताया कि अंशु अग्रहरि की तहरीर पर जांच शुरू की गई है।




साइन इन