Bulldozer action on the mazar built at the gate of UP Bahraich Medical College, structure demolished यूपी में मेडिकल कॉलेज के गेट पर बनी मजार पर बुलडोजर ऐक्शन, ढांचा ढहाया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में मेडिकल कॉलेज के गेट पर बनी मजार पर बुलडोजर ऐक्शन, ढांचा ढहाया

यूपी के बहराइच मेडिकल कॉलेज के गेट पर बनी मजार पर ऐक्शन हुआ है। कोर्ट ने आदेश दिया था कि अवैध तरीके से बने ढांचे को गिरा दिया जाए। जिलाधिकारी के आदेश के बाद अवैध तरीके से बनी मजार के ढांचे को ढहा दिया है।

Mon, 19 Jan 2026 08:35 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में मेडिकल कॉलेज के गेट पर बनी मजार पर बुलडोजर ऐक्शन, ढांचा ढहाया

यूपी के बहराइच में मेडिकल कॉलेज गेट पर बनी मजार के ढांचे को सोमवार को ढहा दिया गया है। इसके अंदर बनी मजार को लोगों ने स्वयं हटा लिया था, इसके बाद कार्रवाई की गई है। कुछ साल पहले कोर्ट ने आदेश दिया था कि अवैध तरीके से बने ढांचे को गिरा दिया जाए। जिलाधिकारी के आदेश के बाद अवैध तरीके से बनी मजार के ढांचे को ढहा दिया है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पूर्व में कोर्ट की ओर से आदेश पारित किया गया था कि जो भी अवैध तरीके से ढांचा बने हुए हैं उसे तत्काल हटवा दिया जाए। उन्होंने बताया कि इसके बाद वर्ष 2019 में कमिश्नर व तत्कालीन जिलाधिकारी ने भी इसे ढहाने का आदेश दिया था, लेकिन इसे ढहाया नहीं जा सका था। लोगों ने लिखित रूप से दिया था कि मजार को जल्द से जल्द हटा लिया जाएगा। मजार न हटने पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने जिलाधिकारी को पत्र देकर अवगत कराया कि अवैध तरीके से मजार बनी हुई है। एक मजार की आंड़ में 10 से अधिक मजारें परिसर के अंदर बना दी गई हैं।

पत्र के क्रम मे जिलाधिकारी के निर्देश पर लोगों से बातचीत की गई। लोगों ने अंदर बनी मजार को स्वयं हटा लिया। इसके बाद मजार के ढांचे को ढहा दिया गया है। आपको बता दें कि इस अवैध मजार को हटाने के लिए हिन्दू जागरण मंच बहराइच के जिला संयोजक धनन्जय सिंह एडवोकेट ने जिले के अधिकारियों सहित उप मुख्यामंत्री से भी कई बार शिकायत की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रतीक का एक और पोस्ट, अपर्णा पर लगाए मां-बाप, भाई से रिश्ते तोड़वाने के आरोप
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।