कार्तिक पूर्णिमा पर नहाने गए दो भाई सेल्फी लेते हुए गंगा में डूबे, एक बचाया
यूपी के अलीगढ़ में सेल्फी लेते हुए दो भाई गंगा में डूब गए। एक को बचा लिया गया लेकिन दूसरा नहीं मिला। उसकी तलाश जारी है। कार्तिक पूर्णिमा पर नरौरा में सुनसान बंदे पर सेल्फी ले रहे दो भाई गंगा में डूब गए। एक युवक को लोगों ने बचा लिया।

यूपी के अलीगढ़ में सेल्फी लेते हुए दो भाई गंगा में डूब गए। एक को बचा लिया गया लेकिन दूसरा नहीं मिला। उसकी तलाश जारी है। कार्तिक पूर्णिमा पर नरौरा में सुनसान बंदे पर सेल्फी ले रहे दो भाई गंगा में डूब गए। एक युवक को लोगों ने बचा लिया, जबकि एनडीआरएफ की टीम दूसरे युवक की गंगा में तलाश कर रही है। परिवार में लड़के के डूबने की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
मामले में मिली जानकारी के अनुासर 24 वर्षीय नितिन पुत्र मूलचंद अग्रवाल निवासी शक्ति नगर, जनपद अलीगढ़ अपने भाई और परिवार के साथ नरौरा गंगा स्नान को आया था। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार नरौरा में सुनसान जगह बंदा नंबर एक पर स्नान के बाद सेल्फी ले रहा था। इसी बीच दोनों युवक गंगा में गिरकर डूबने लगे। आसपास के ग्रामीणों ने दोनों को डूबते देख लिया। लड़कों को डूबते देख किसी तरह लोगों ने एक भाई को बचा लिया, लेकिन नितिन गंगा में डूब गया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
नरौरा पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर एसडीएम व सीओ डिबाई भी पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम डूबे नितिन को गंगा में तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक नितिन का कोई सुराग नहीं लगा है। डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। बताया जा रहा है कि सेल्फी लेते समय शायद दोनों का पैर फिसला होगा जिस कारण दोनों पानी में गिर गए। गोताखोर लापता लड़के की तलाश में लगे हैं। वहीं, दूसरा लड़का हादसे के बाद से डरा हुआ है अभी सदमे में बताया जा रहा है।




साइन इन