UP Agra road accident Scoprio Driving Girl Hit car from behind threw in pit स्कॉर्पियो सवार युवती ने खड़ी कार में पीछे से मारी टक्कर, हवा में उड़कर गड्ढे में गिरी गाड़ी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

स्कॉर्पियो सवार युवती ने खड़ी कार में पीछे से मारी टक्कर, हवा में उड़कर गड्ढे में गिरी गाड़ी

यूपी के आगरा में नेशनल हाइवे पर आईएसबीटी फ्लाईओवर के निकट सर्विस रोड पर काली स्कॉर्पियो ने फिल्मी अंदाज में सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मारी। कार फुटपाथ के दूसरे तरफ गड्ढे में जा गिरी और क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार युवक के होश उड़ गए।

Fri, 14 Nov 2025 12:34 PMSrishti Kunj मुख्य संवाददाता, आगरा
share
स्कॉर्पियो सवार युवती ने खड़ी कार में पीछे से मारी टक्कर, हवा में उड़कर गड्ढे में गिरी गाड़ी

यूपी के आगरा में नेशनल हाइवे पर आईएसबीटी फ्लाईओवर के निकट सर्विस रोड पर काली स्कॉर्पियो ने फिल्मी अंदाज में सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मारी। कार फुटपाथ के दूसरे तरफ गड्ढे में जा गिरी और क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार युवक के होश उड़ गए। जैसे-तैसे कार से बाहर निकला। स्कार्पियो एक युवती चला रही थी। कुछ ही देर में कुछ लोग वहां आ गए। वह युवती को अपने साथ ले गए। पुलिस दो बार आरोपित युवती के घर जा चुकी है। वह नहीं मिली।

मुकदमा दहतोरा, सिकंदरा निवासी पवन चौधरी ने लिखाया है। वह भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह में है। घटना 10 नवंबर की रात सवा तीन बजे की है। पवन चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई प्रवीण व मित्र सुशील कुमार के साथ गुरुग्राम से लौट रहे थे। लघुशंका के लिए गाड़ी आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर रोकी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लटका मिला पति, नीचे पड़ी थी पत्नी और 3 बच्चों की लाश, UP में 5 मौतों की वजह क्या

सुशील कुमार गाड़ी में बैठे रह गए। वह और प्रवीण गाड़ी से उतर गए थे। इसी दौरान सिकंदरा की तरफ से तेज रफ्तार काले रंग की स्कार्पियो आई। स्कार्पियो ने उनकी कार में पीछे से जबरदस्त टक्कर मारी। उनकी कार फुटपाथ को पार करते हुए गड्ढे में जा गिरी। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वह बुरी तरह घबरा गए। जैसे-तैसे सुशील को कार से बाहर निकाला।

स्कार्पियो एक बड़े घर की युवती चला रही थी। वह गाड़ी से बाहर नहीं निकली। फोन करके अपने परिचितों को बुला लिया। वे युवती को अपने साथ दूसरी गाड़ी से ले गए। उन्होंने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी थी। पुलिस मौके पर आ गई थी। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लिया।

तहरीर के आधार पर स्कार्पियो नंबर पर मुकदमा लिखा है। इंस्पेक्टर न्यू आगरा राजीव त्यागी ने बताया कि स्कॉर्पियो रेणुका पुरी पुत्री योगेश पुरी निवासी विजय नगर कालोनी के नाम पर है। पुलिस का कहना है कि संभवत: वही युवती गाड़ी चला रही थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।