बेडरूम में फंदे पर लटका मिला पति, नीचे पड़ी थी पत्नी और 3 बच्चों की लाश, यूपी में 5 मौतों की वजह क्या?
यूपी के श्रावस्ती जिले में एक ही परिवार के पांच मौतों से सनसनी फैल गई। बेडरूम में पति फंदे पर लटका मिला, पत्नी और 3 बच्चों की लाश नीचे पड़ी थी। मौके पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वहीं घटना से इलाके में सनसनी है।

यूपी के श्रावस्ती जनपद से सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के छह लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेडरूम में पति की लाश फंदे से लटकी मिली व पत्नी तथा तीन बच्चों की लाश चारपाई पर पड़ी पाई गई। सूचना मिलते ही एसपी सहित भारी पुलिस बल, फोरेंसिक टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कमरे की बारीकी से जांच की और साक्ष्य एकत्र करने शुरू कर दिए। अधिकारियों का कहना है कि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
जिले में कैलाशपुर बनकट ग्राम पंचायत के मजरा लियाकत पुरवा गांव में शुक्रवार सुबह पति पत्नी व तीन बच्चों की संदिग्ध मौत हो गई। बंद कमरे में लियाकत पुरवा निवासी रोज अली (32) पुत्र शमशुल हक का शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया। साथी ही उसके पत्नी शहनाज (30), पुत्री तबस्सुम (6), गुलनाज (4) पुत्र मुईन अली (1.5 वर्ष) का शव घर में चारपाई पर पड़ा पाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
डेढ़ साल बाद परिवार सहित मुंबई से आया था घर
श्रावस्ती। लियाकत पुरवा निवासी रोज अली पिछले डेढ़ साल से मुंबई में रह कर मजदूरी करता था। डेढ़ साल बाद कार्तिक पूर्णिमा मेले पर घर आया था। परिवार में उसके छह भाई और हैं जिनमें से एक परिवार सहित मुंबई में मजदूरी करता है। बाकी पांच अभी छोटे हैं और घर पर मां के साथ रहते हैं। परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम को पति पत्नी में कुछ कहा सुनी हुई थी। लेकिन कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ था। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मां जैतूना ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी कोई हलचल नहीं हुई। इस पर शोर करके गांव के लोगों को बताया। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो रोज अली पंखे के सहारे लटक रहा था और पत्नी तथा बच्चों का शव चारपाई पर पड़े थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि रोज अली ने किसी कारण से पत्नी व बच्चों को जहर दे दिया और फिर खुद फांसी पर लटक गया।




साइन इन