up agniveer quota 20 percent reservation for agniveers in up police pac jobs yogi cabinet s decision UP Agniveer Quota: यूपी पुलिस, पीएसी की नौकरी में अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण, योगी सरकार का फैसला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Agniveer Quota: यूपी पुलिस, पीएसी की नौकरी में अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण, योगी सरकार का फैसला

केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना लॉन्च किए जाने के वक्त ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वादा किया था कि वे पूर्व अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी की सेवा में प्राथमिकता दिए जाने का प्रावधान करेंगे। 20 प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव पर मुहर लगाकर योगी कैबिनेट ने उस वादे को पूरा कर दिया है।

Tue, 3 June 2025 12:40 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Agniveer Quota: यूपी पुलिस, पीएसी की नौकरी में अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण, योगी सरकार का फैसला

UP Agniveer Quota: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अग्निवीरों को लेकर बड़ा फैसला ले लिया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले से जुड़ा प्रस्ताव पास हो गया। भारतीय सेना के पूर्व अग्निवीरों के लिए योगी सरकार ने यूपी पुलिस और यूपी पीएससी की भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था कर दी है। उन्हें आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी। मंगलवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने विस्तार से इसकी जानकारी दी।

बैठक पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई। प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कल ही यानी सोमवार को ही बैठक का एजेंडा जारी किया था जिसमें गृह विभाग की ओर से पूर्व अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में आरक्षण देने का प्रस्ताव शामिल था। बता दें कि केंद्र सरकार ने 2022 में भारतीय सेना में अग्निपथ योजना को लॉन्च किया था। इसके तहत थलसेना, जल सेना और वायु सेना में नौजवानो को 4 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर अग्निवीर के रूप में भर्ती किया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा पुलिस-पीएसी में 20% आरक्षण, योगी कैबिनेट के 10 फैसले

चार साल में छह महीने उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है। चार साल बाद कार्यक्षमता के आधार पर उन्हें रेटिंग देकर मेरिट बनाई जाएगी। इसी मेरिट के आधार पर 25 प्रतिशत अग्निवीरों को स्थाई सेवा में रख लिया जाएगा। अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल 2026-27 में पूरा होने वाला है। करीब एक लाख अग्निवीरों में से 25 हजार सेना में स्थाई सेवा में ले लिए जाएंगे। अन्य के लिए दूसरी सेवाओं में जाने की राह खुली रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP पुलिस, PAC में अग्निवीरों को 20% आरक्षण, योगी कैबिनेट में आज प्रस्ताव पर मुहर

योगी सरकार ने पूरा किया वादा

केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना लॉन्च किए जाने के वक्त ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वादा किया था कि वे पूर्व अग्निवीरों को उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी की सेवा में प्राथमिकता दिए जाने का प्रावधान करेंगे। अब इन दोनों सेवाओं में 20 प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव पर मुहर लगाकर योगी कैबिनेट ने मुख्यमंत्री के उस वादे को पूरा कर दिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।