Former Agniveers will get 20% reservation in Police and PAC Yogi Cabinet meeting 10 important decisions पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा पुलिस और पीएसी की भर्ती में 20 % आरक्षण, योगी कैबिनेट में 10 अहम फैसले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा पुलिस और पीएसी की भर्ती में 20 % आरक्षण, योगी कैबिनेट में 10 अहम फैसले

Yogi Cabinet meeting decisions: योगी कैबिनेट बैठक में पूर्व अग्निवीरों को यूपी पुलिस व पीएसी की भर्ती में 20% आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ कैबिनेट मीटिंग में 10 अहम फैसले हुए हैं।

Tue, 3 June 2025 12:26 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा पुलिस और पीएसी की भर्ती में 20 % आरक्षण, योगी कैबिनेट में 10 अहम फैसले

Yogi Cabinet meeting decisions: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 10 अहम फैसले हुए। पूर्व अग्निवीरों को यूपी पुलिस व पीएसी की भर्ती में 20% आरक्षण देने के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। इन्हें आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी। वहीं कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक विकास, एमएसएमई, आईटी, पर्यटन, उच्च शिक्षा, नगर विकास समेत विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी मिली।

साथ ही शहरों में हरियाली बढ़ाने को अर्बन ग्रीन नीति के मसौदे को मंजूरी दी गई। ओडीओपी योजना में परियोजना लागत एक करोड़ तक बढ़ाने, मार्जिन मनी की सीमा बढ़ाने समेत कई प्रावधान किए गए हैं। ओडीओपी में नए उत्पाद जोड़े जाएंगे। वहीं नई ओडीओपी नीति 2.0 योजना का प्रस्ताव नामंजूर हो गया है।

अग्निवीरों को आरक्षण

कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लिया गया है। योगी कैबिनेट ने अग्निवीरों को पुलिस और पीएससी भर्ती में आरक्षण देने का फैसला हुआ। आरक्षी नागरिक पुलिस और पीएसी प्रशिक्षण में अग्निवीरों को 20% आरक्षण मिल गया है। इसके लिए भर्ती नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव भी मंजूर हो गया है।

राशन की दुकानें अन्नपूर्णा भवन में बनेगी

राशन की दुकानें अब अन्नपूर्णा भवन में बनेगी। इसमें गोदाम भी होंगे। 2000 भवन अभी निर्माणाधीन है।

दो ग्रिड लाइनों से बिजली आपूर्ति का लाभ प्रदान किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी

यूपी में डाटा सेन्टर (प्रथम संशोधन) नीति-2021" के अन्तर्गत निवेशक मेसर्स एसटी टेलीमीडिया ग्लोबल डाटा सेन्टर्स इण्डिया प्रा० लि० को दो ग्रिड लाइनों द्वारा विद्युत आपूर्ति का लाभ प्रदान किए जाने के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

विश्वविद्यालय स्थापना को मंजूरी

उत्तर प्रदेश में निजी क्षेत्र के अन्तर्गत महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय, अयोध्या, उत्तर प्रदेश की स्थापना के सम्बन्ध में प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है।

उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के अन्तर जनपद-गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, गाजियाबा उत्तर प्रदेश की स्थापना के प्रस्ताव हेतु प्रायोजक संस्था आशय-पत्र निर्गत किये जाने के सम्बन्ध में प्रस्ताव पास हो गया है।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के भवनों के निर्मा से संबंधित पुनरीक्षित प्रयोजना प्रस्ताय/आगणन के संबंध में पास हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Agniveer Quota: यूपी पुलिस, पीएसी की नौकरी में अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण

राज्य में निवेश को बढ़ावा

योगी कैबिनेट से एक कंपनी को लेटर ऑफ कंफर्ट दिए जाने और पांच कंपनियों को सब्सिडी देने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग गई है। इससे राज्य में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। नोएडा मे हल्दी राम स्नेक्स निर्माण परियोजना मंजूर कर ली गई है।: हल्दीराम 662 करोड़ का निवेश करेगी।

3000 औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2022 अंतर्गत पुरुष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्राधिकृत समिति (HLEC) की दिनांक 25 कर 2025 को सम्पन्न बैठक में की गई संस्तुतियों पर अनुमोदन प्र किये जाने के संबंध में।

औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति -2017 के अन्तगर्त मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में गठित इम्पा कमेटी की दिनांक 11 फरवरी, 2025 को सम्पन्न बैठक में की संस्तुतियों पर अनुमोदन प्राप्त किये जाने के संबंध में प्रस्ताव पास हो गया है।

पर्यटकों के लिए सुविधाएं बेहतर होंगी

पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्तुत बेड एंड ब्रेकफास्ट नीति को भी मंजूरी मिल गई है। इस फैसले से घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए आवासीय सुविधाएं बेहतर होंगी। इसमें एक से 5 कमरे व 12 बेड अनुमन्य होंगे। पर्यटको को राहत् मिलेगी। किराया कस्टमर व होम स्टे की बातचीत पर तय होगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।