up accused of killing inspector s mother injured in police encounter earrings found nearby यूपी: दरोगा की मां का हत्यारोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल, पास से मिले कानों के कुंडल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी: दरोगा की मां का हत्यारोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल, पास से मिले कानों के कुंडल

सोमवार 12 अगस्त की रात वह अपने मकान के बरामदे में सोई थीं। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। वे छत से झांककर देखने लगे। उनका शव खून से लथपथ बरामदे में पड़ा मिला। उनका गला तेज धार हथियार से रेत दिया गया था।

Sat, 16 Aug 2025 08:17 AMAjay Singh संवाददाता, बदायूं
share
यूपी: दरोगा की मां का हत्यारोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल, पास से मिले कानों के कुंडल

UP Police Encounter: यूपी के बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मौसमपुर में अकेली रह रही एक दरोगा की 70 वर्षीय मां की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ है। इस एनकाउंटर में हत्यारोपी को बाएं पैर में गोली लगी है। गोली लगने के बाद हत्यारोपी जमीन पर गिर गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने लूटे गए कानों के कुंडल भी बरामद किए हैं। हत्यारोपी के पास से एक तमंचा मिला है।

मौसमपुर गांव की रहने वाली 70 वर्षीय रातरानी पत्नी स्वर्गीय कुबेर सिंह अपने घर में अकेली रहती थीं। करीब चार साल पहले उनके पति की मौत हो चुकी थी। सोमवार 12 अगस्त रात वह अपने मकान के बरामदे में सोई थीं। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। वे छत से झांककर देखने लगे। रातरानी का शव खून से लथपथ बरामदे में पड़ा मिला। उनका गला तेजधार हथियार से रेत दिया गया था। सूचना मिलते ही गांव में दहशत फैल गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ससुराल में पत्नी ने कराई बेइज्जती, दुखी पति ने घर लौटते ही उठाया खौफनाक कदम

हत्या की सूचना पर इस्लामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतिका का पुत्र मनवीर सिंह हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ चौकी में चौकी इंचार्ज हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Panchayat: गोरखपुर में 21 गांवों से हटाए गए 43 हजार वोटर, 19 से ये अभियान

पुलिस ने इस मामले में विद्या के घर के सामने रहने वाले हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र पुत्र कुंवरपाल को नामजद किया था। हत्यारोपी की गिरफ्तारी को एसएसपी ने चार टीमें गठित कीं थीं। बीती रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम हत्यारोपी धीरेंद्र की तलाश में अलीनगर गांव के जंगल में बाग में बने ट्यूबवेल पर पहुंची तो हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस की ओर से आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाई गईं। पुलिस की एक गोली हत्यारोपी धीरेंद्र के बायें पैर में लगी और वो जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया। धीरेंद्र के पास पुलिस ने तमंचा, हंसिया और मृतका के कानों के कुंडल (मुरकी) बरामद किए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।