up aaj ka mausam aayega western disturbance imd alert rain forecast summer temperature weather update UP Weather Update: यूपी में आ रहा है एक नया पश्चिमी विक्षोभ, गरजेंगे बादल; होगी बारिश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather Update: यूपी में आ रहा है एक नया पश्चिमी विक्षोभ, गरजेंगे बादल; होगी बारिश

  • 24 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्‍तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है। 27 फरवरी को यूपी में कहीं-कहीं बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं कुहासा या छिछला कोहरा रहने की संभावना है।

Sat, 22 Feb 2025 11:56 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, संवाददाता, अलीगढ़/ कानपुर
share
UP Weather Update: यूपी में आ रहा है एक नया पश्चिमी विक्षोभ, गरजेंगे बादल; होगी बारिश

UP Weather Update: यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले दिनों पश्चिमी प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हुई। कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ वज्रपात की घटना भी हुई। अब एक बार फिर प्रदेश में बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई पड़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्‍तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है। 27 फरवरी को प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं कुहासा या छिछला कोहरा रहने की संभावना है।

22 फरवरी से 26 फरवरी तक मौसम शुष्‍क रहने की संभावना है। देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं कुहासा या छिछला कोहरा रह सकता है। वहीं आज मौसम साफ रहने की संभावना है। 26 फरवरी तक मौसम शुष्‍क रहने वाला है। दिन में धूप खिल सकती है तो सुबह के समय छिछला कोहरा रह सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि 24 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। 27 परवरी को बारिश हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कूल में रैगिंग की शिकायत करने पर जूनियर को फावड़े से मारा, हालत गंभीर

अलीगढ़ में दिन भर धूप, रात सर्द

गुरुवार को बारिश से भीगा अलीगढ़ शहर शुक्रवार को धूप की तपिश से गरमाने लगा। दिन भर खिलखिलाई धूप से पारा फिर चढ़ गया। धूप में कुछ देर खड़े होने से पसीने महसूस हो रहे थे। दिन ढलने पर ही मौसम के गर्म मिजाज से राहत मिली। अधिकतम तापमान दो डिग्री व न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

गुरुवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे झमाझम बारिश हुई थी। बारिश के साथ तेज हवा भी चली। इससे दिनभर वातावरण में नमी बनी रही। धूप निकली पर, इसमें ज्यादा तपिश महसूस नहीं हुई थी। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस किया गया था। शुक्रवार को मौसम फिर बदला। सुबह सर्द हवा चलने से ठंडक महसूस हुई। पर, धूप निकलते ही ठंडक जाती रही। दोपहर तक मौसम ने गर्मी का अहसास करा दिया। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़की का कपड़े बदलते समय बना लिया वीडियो, शादी के लिए ब्‍लैकमेलिंग; रुपए वसूले

कानपुर में सीजन में पहली बार पारा 30 के पार

कानपुर में इस सीजन फरवरी में पहले इतनी गर्मी नहीं पड़ी। दिन के तापमान में करीब 03.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो गई। पहली बार सीजन (फरवरी) में पारा 30.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, रात की गर्मी ने लोगों को बेचैन किया। अब नया विक्षोभ 24 फरवरी को आ रहा है, जिसका मैदानों पर असर 26 को पड़ेगा। 27 के करीब फिर बूंदाबांदी की संभावना है।

अधिकतम तापमान शुक्रवार को 26.6 से बढ़कर 30.2 डिग्री हो गया जो सामान्य से 04 डिग्री अधिक है। रात का पारा भी 11.8 से 13 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। पूरे प्रदेश में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। वाराणसी में तो रात का पारा 16.2 डिग्री पहुंच गया। कानपुर एयरफोर्स सेंटर पर न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हवा की दिशा बदलने से भी गर्मी का अहसास बढ़ गया। उत्तर-पश्चिमी की जगह हवाएं उत्तर- पूर्वी चलने लगीं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।