video taken while changing girl s clothes blackmailing her for marriage also asked money लड़की का कपड़े बदलते समय बना लिया वीडियो, शादी के लिए ब्‍लैकमेलिंग; रुपए भी वसूले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लड़की का कपड़े बदलते समय बना लिया वीडियो, शादी के लिए ब्‍लैकमेलिंग; रुपए भी वसूले

  • धमकी देकर उस शख्‍स ने कई बार लड़की से पैसे भी वसूले। आरोप है कि लड़की इस मामले में शिकायत लेकर पुलिस के पास गई तो कार्रवाई करने की बजाए टरका दिया। इसके बाद लड़की सीधे कानपुर के पुलिस कमिश्‍नर के पास पहुंची और न्‍याय की गुहार लगाई।

Sat, 22 Feb 2025 09:56 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, संवाददाता, कानपुर
share
लड़की का कपड़े बदलते समय बना लिया वीडियो, शादी के लिए ब्‍लैकमेलिंग; रुपए भी वसूले

यूपी के कानपुर में एक शख्‍स ने एक लड़की का कपड़े बदलते समय वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने लड़की से कहा कि वह उससे शादी कर ले। उसने धमकी दी कि लड़की ने उससे शादी नहीं की तो वह उसका अश्‍लील वीडियो वायरल कर देगा। धमकी देकर उस शख्‍स ने कई बार लड़की से पैसे भी वसूले। आरोप है कि लड़की इस मामले में शिकायत लेकर पुलिस के पास गई तो कार्रवाई करने की बजाए टरका दिया। इसके बाद लड़की सीधे कानपुर के पुलिस कमिश्‍नर के पास पहुंची। उसने पुलिस कमिश्‍नर ने से न्‍याय की गुहार लगाई।

मामला कानपुर के कोतवाली क्षेत्र का है। लड़की का कहना है कि आरोपी उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। वह उस पर बार-बार शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसने जब शादी से इनकार कर दिया तो आरोपित ने कहा कि शादी करो नहीं तो अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा। इतना ही नहीं उसने धमकी देकर लड़की से कई बार पैसे भी वसूल लिए। आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय टरका दिया। तब युवती ने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। मामले में लड़की की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 गुप्‍त रोग विशेषज्ञों की क्‍लीनिक पर पड़े छापे, मचा हड़कंप; टीमों ने लिए नमूने

लड़की फतेहपुर के जहांनाबाद की रहने वाली है। उसने बताया कि वह बड़ा चौराहा स्थित एक मॉल में काम करती है। वर्तमान में वह काकादेव में रह रही है, जबकि फतेहपुर के जहांनाबाद निवासी मनीष सोनकर से उसकी दोस्ती थी। आरोपित फजलगंज में रहने वाली अपनी बहन रंजना के यहां रह रहा है। वह जबरन शादी का दबाव बनाकर परेशान करने लगा। एक दिन वह कमरे में आया और कपड़े बदलते समय अश्लील वीडियो बना लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर की पैमाइश होते ही कोर्ट पहुंचे 2 पशु तस्‍कर, बुलडोजर एक्‍शन के खौफ में सरेंडर

इसके बाद उसने लड़की पर फिर से शादी का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपित ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करने लगा। मनीष ने एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।