UP 14 roads will be built at a cost of Rs 711 crore, yogi sarkar approved projects यूपी में 711 करोड़ रुपए से बनेंगी ये 14 प्रमुख सड़कें, परियोजनाओं को मिली मंजूरी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में 711 करोड़ रुपए से बनेंगी ये 14 प्रमुख सड़कें, परियोजनाओं को मिली मंजूरी

यूपी में 14 प्रमुख सड़कें 711 करोड़ रुपए से बनेंगी। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सभी स्वीकृत परियोजनाएं तय समय के अंदर पूरी की जाएं। इन परियोजनाओं के पूरी होने से संबंधित क्षेत्रों में सफर आसान होगा।

Fri, 12 Dec 2025 06:33 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में 711 करोड़ रुपए से बनेंगी ये 14 प्रमुख सड़कें, परियोजनाओं को मिली मंजूरी

यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता कें शुक्रवार को पैसेंर कार यूनिट (पीसीयू) शिथिलीकरण की बैठक में यूपी में 711 करोड़ रुपए की लागत से 14 सड़कों को मंजूरी दी गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सभी स्वीकृत परियोजनाएं तय समय के अंदर पूरी की जाएं। इन परियोजनाओं के पूरी होने से संबंधित क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा, यातायात जाम की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा।

रामपुर में 8545.39 लाख रुपये से शाहबाद-रामपुर-बाजपुर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-144) के तहसील स्वार में 8.500 किलोमीटर लम्बा बाईपास, आगरा में 2449.12 लाख रुपए से कस्बा बरहन का 3.950 किलोमीटर बाईपास तथा 5330.00 लाख रुपये से कस्बा कागारोल का 5.000 किलोमीटर बाईपास, बदायूं में 7502.50 लाख रुपए से बदायूं-बिजनौर मार्ग से बिल्सी नगर तक 7.00 किलोमीटर बाईपास और 4220.00 लाख रुपए से पुवायां-तिलहर-दातागंज-बदायूं मार्ग (राज्य मार्ग-126) के दातागंज आबादी भाग में 9.000 किलोमीटर बाईपास का निर्माण होगा। मथुरा में 12526.22 लाख रुपए से बरसाना बाईपास मार्ग का 6.600 किलोमीटर चार लेन निर्माण, गोंडा में 2042.03 लाख रुपए से परसपुर 5.000 किलोमीटर बाईपास, उन्नाव में 2294.88 लाख रुपए से मौरावा आबादी भाग पर 2.60 किलोमीटर बाईपास और 358.15 लाख रुपए से बक्सर (मां चंदिका देवी मंदिर) पर 0.500 किलोमीटर बाईपास, झांसी में 989.16 लाख रुपए से दबोह-पुंछ-गुरसराय-टीकमगढ़ मार्ग पर समथर कस्बे में 2.250 किलोमीटर बाईपास का नव निर्माण होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में LDA प्लाट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए गुड न्यूज, खुलने जा रही बुकिंग
ये भी पढ़ें:योगी सरकार 410 ग्राम पंचायतों में करने जा रही यह काम, गांव में जाएंगे अधिकारी

मिर्जापुर में 3555.77 लाख रुपए से देवरी हरबरा-मध्य प्रदेश बार्डर मार्ग की 10.500 किलोमीटर, वाराणसी में 8168.39 लाख रुपए से ग्राम रमना में प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क के लिए 1.550 किलोमीटर चार लेन व 0.750 किलोमीटर दो लेन (कुल 2.300 किलोमीटर), मिर्जापुर में 7147.43 लाख रुपए से डगमगपुर से इंडियन ऑयल टर्मिनल हिनौती तक 7.450 किलोमीटर चार लेन मार्ग का निर्माण होगा। उन्नाव में 6063.35 लाख रुपए की लागत से बिलग्राम-उन्नाव-प्रयागराज मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-38) के किलोमीटर 71.00 से 85.00 तक 15.00 किलोमीटर मार्ग का दो लेन पेव्ड शोल्डर सहित चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।