Tragic Accident Fast Truck Collides with Bolero in Unnao Three Women Dead यूपी में भीषण हादसा: डंपर ने बोलेरो सवारों को कुचला, तीन महिलाओं समेत छह की मौत, चार घायल, Unnao Hindi News - Hindustan
More

यूपी में भीषण हादसा: डंपर ने बोलेरो सवारों को कुचला, तीन महिलाओं समेत छह की मौत, चार घायल

Unnao News - उन्नाव में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो को टक्कर मारी, जिससे मुंडन संस्कार से लौट रहीं तीन महिलाओं से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल हैं।

Wed, 29 April 2026 04:29 PMहिन्दुस्तान टीम उन्नाव
share
यूपी में भीषण हादसा: डंपर ने बोलेरो सवारों को कुचला, तीन महिलाओं समेत छह की मौत, चार घायल

Unnao Hadsa: यूपी के उन्नाव में भीषण हादसा हो गया। बुधवार को तेज रफ्तार डंपर बोलेरो को टक्कर मारते हुए पलट गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना बिहार थाना क्षेत्र में सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर खरही पुल के पास हुई। जानकारी के अनुसार बुधवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो सवार को टक्कर मारी और फिर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के अंदर बैठे लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 50 यात्री घायल, बच्ची हालत गंभीर

मुंडन संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग बक्सर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर से मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। मौके पर तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। बाकी चार घायल अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने बाद में बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। डंपर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस ने टीमें लगा दी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, बारात में बिहार से यूपी आए 3 की दर्दनाक मौत

इन लोगों की हुई मौत

हादसे में मौरावां निवासी 55 वर्षीय वितान पत्नी गुलाब सिंह, 35 वर्षीय गीता पत्नी नरेंद्र बहादुर सिंह, 27 वर्षीय ज्योति पुत्री राम प्रताप, कार ड्राइवर 35 वर्षीय रामधनी यादव पुत्र रामखेलावन, 35 वर्षीय सुनीता सिंह पत्नी दुर्गेश बहादुर सिंह और 50 वर्षीय अर्चना बाजपेई पत्नी रंजीत बाजेई की मौत हो गई है। जबकि 28 वर्षीय सूरज सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह, 28 वर्षीय भारती पुत्र सूरज सिंह, सात वर्षीय गौरी पुत्री दुर्गेश सिंह और आठ वर्षीय बउआ पुत्र कल्लू अभी घायल हैं। घायलों को गंभीर हालत में हैलट रेफर किया गया। हादसे की सूचना पर डीएम घनश्याम मीणा जिला अस्पताल पहुंचे। यहां मृतक और घायलों के परिजनों से बात की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।