kanpur three day old baby girl found in bushes in shivering cold कंपकंपाती ठंड में झाड़ियों में मिली तीन दिन की बच्ची, आंख और सिर पर चोट के निशान, हालत गंभीर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कंपकंपाती ठंड में झाड़ियों में मिली तीन दिन की बच्ची, आंख और सिर पर चोट के निशान, हालत गंभीर

  • कानपुर में कंपकंपाती ठंड में सोमवार को झाड़ियों में किसी ने तीन दिन के मासूम बच्ची को फेंक दिया। वह कपड़ों में लिपटी मिली। सुबह गांव के लोग जब रोने की आवाज सुनी तो बच्ची को देखा। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Tue, 21 Jan 2025 03:14 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
share
कंपकंपाती ठंड में झाड़ियों में मिली तीन दिन की बच्ची, आंख और सिर पर चोट के निशान, हालत गंभीर

यूपी के कानपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कंपकंपाती ठंड में सोमवार को झाड़ियों में किसी ने तीन दिन के मासूम बच्ची को फेंक कि दिया। वह कपड़ों में लिपटी मिली। सुबह गांव के लोग जब किलकारी सुनी तो बच्ची को देखा। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना थाने में दी। जिसके बाद पुलसि ने बच्ची को सीएचसी शिवराजपुर भेजा। यहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया।फिलहाल बच्ची का हैलट के NICU वार्ड में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है।

छतरपुर गांव में दरोगा बाबा मंदिर के पास सुबह लोगों ने नवजात की रोने की आवाज सुनी। तलाश शुरू की तो झाड़ियों में कपड़े में लिपटी बच्ची दिखी। उसके सिर पर कैप लगी थी, जबकि आंख के ऊपर और सिर पर चोट के निशान थे। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जिला बाल कल्याण को सूचना देते हुए नवजात को सीएचसी भेजा। इंस्पेक्टर शिवराजपुर ने बताया कि तीन दिन की नवजात है। उसके सिर पर मामूली चोट है। आसपास इलाके के अलावा अस्पतालों के जरिए पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जिला बाल कल्याण टीम को सूचना दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेटा ने बचाई जान! जहर पीकर युवक ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
ये भी पढ़ें:रेलवेकर्मियों के लिए खुशखबरी,परिवार संग वंदेभारत और तेजस में भी कर सकेंगे सफर

हैलट के बाल रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण आर्या ने बताया कि बच्ची को जैसे ही हैलट लाया गया तुरंत उसे NICU वार्ड में शिफ्ट किया गया। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान हैं। हालत गंभीर है। डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है। वहीं, बच्ची मिलने की सूचना पर गांव की महिलाएं और पुरुष जुट गए। महिलाएं उसकी हालत देख भावुक हो गईं और निर्दयी मां-बाप को कोसती रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका के साथ भागने के लिए फैक्ट्री में की चोरी, पकड़े जाने पर गार्ड की हत्या
ये भी पढ़ें:पांच बच्चों के बाप ने 19 साल की युवती को गोली से उड़ाया, खुद भी की खुदकुशी

पहले भी मिल चुकी हैं बच्चियां

कानपुर में नवजात को फेंकने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले नवंबर 2024 में अशोक नगर में सफाई कर्मी को कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची जीवित हालत में मिली थी। इसके कुछ दिनों बाद घंटाघर में एक घर के बाहर चबूतरे पर कोई नवजात बच्ची को छोड़ गया था। मार्च महीने में चकेरी के कोयला नगर में खड़े ट्रक के पहिये के नीचे पांच महीने की बच्ची मिली थी

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।