branch manager cashier and peon suspended in connection with sending obscene audio messages to a female cashier बैंक में हुआ ये गंदा काम, महिला कैशियर की शिकायत पर 3 अफसर सस्पेंड; जानें क्या है मामला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बैंक में हुआ ये गंदा काम, महिला कैशियर की शिकायत पर 3 अफसर सस्पेंड; जानें क्या है मामला

रामपुर स्थित सहकारी बैंक शाखा में कार्यरत एक महिला कैशियर को अश्लील ऑडियो भेजने के मामले में शाखा प्रबंधक, कैशियर और चपरासी को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 13 दिन तक चली विभागीय जांच में दोष सिद्ध होने के बाद की गई।

Sat, 1 Nov 2025 10:13 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, रामपुर
share
बैंक में हुआ ये गंदा काम, महिला कैशियर की शिकायत पर 3 अफसर सस्पेंड; जानें क्या है मामला

यूपी के रामपुर के अजीमनगर क्षेत्र स्थित सहकारी बैंक शाखा में कार्यरत एक महिला कैशियर को अश्लील ऑडियो भेजने के मामले में शाखा प्रबंधक विनोद कुमार, कैशियर मान सिंह और चपरासी राजेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 13 दिन तक चली विभागीय जांच में दोष सिद्ध होने के बाद की गई।

जानकारी के अनुसार, 19 अक्तूबर को महिला कैशियर को एक आपत्तिजनक ऑडियो भेजा गया था। यह ऑडियो कथित रूप से शाखा प्रबंधक और शाखा में तैनात चपरासी ने मिलकर तैयार किया था। महिला कर्मचारी ने इस मामले की शिकायत अजीमनगर थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने शाखा प्रबंधक और चपरासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्री प्रकाश त्रिपाठी ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। समिति में महिला सेल की अध्यक्ष, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक और उप प्रबंधक मुख्यालय को शामिल किया गया था। जांच समिति ने 13 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें पाया गया कि अश्लील ऑडियो तैयार करने और प्रसारित करने में शाखा प्रबंधक व चपरासी के साथ एक अन्य कैशियर की भी भूमिका रही।

चीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से किया गया संस्पेंड

रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को बैंक प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। सीईओ श्री प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि ऐसे मामलों में बैंक की ओर से शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाती है। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षित कार्य परिवेश से जुड़ी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बैंक प्रशासन के इस कदम से कर्मचारियों में भी संदेश गया है कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या महिला सहकर्मियों के प्रति अशोभनीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कूल टीचर का शर्मनाक कारनामा, छात्रा से अफेयर के शक में खंभे से बांधकर पीटा

अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया

उधर, महराजगंज जिले के परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। महिला ने गांव के ही एक नाबालिग पर वीडियो वायरल करने और मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विधवा महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीते 19 अक्टूबर की दोपहर में वह स्नान कर रही थी कि तभी गांव एक नाबालिग ने चोरी से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अश्लील वीडियो को बनाकर शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।