Two workers died after falling into a tank full of blood in a meat processing plant मीट प्रोसेसिंग प्लांट में दर्दनाक हादसा, खून से भरे टैंक में गिरने से दो मजदूरों की मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मीट प्रोसेसिंग प्लांट में दर्दनाक हादसा, खून से भरे टैंक में गिरने से दो मजदूरों की मौत

अलीगढ़ के एक फैक्ट्री में मीट प्रोसेसिंग प्लांट में काम करने वाले दो कर्मचारी अचानक जानवरों के खून से भरे टैंक में गिरकर डूब गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Sat, 28 June 2025 04:29 PMPawan Kumar Sharma पीटीआई, अलीगढ़
share
मीट प्रोसेसिंग प्लांट में दर्दनाक हादसा, खून से भरे टैंक में गिरने से दो मजदूरों की मौत

यूपी के अलीगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मीट प्रोसेसिंग प्लांट में काम करने वाले दो कर्मचारी जानवरों के खून से भरे टैंक में गिरकर डूब गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक शहर के बाहरी इलाके तलासपुर में मीट प्रोसेसिंग फैक्ट्री में शुक्रवार को यह अजीबोगरीब हादसा हुआ।

28 साल के इमरान और 25 साल के आसिफ टैंक की सफाई कर रहे थे, तभी टैंक से निकलने वाले तेज धुएं के कारण उनमें से एक को चक्कर आने लगा। टैंक में जाने वाली सीढ़ियों पर चढ़ते समय उसने मदद के लिए आवाज लगाई और उसके सहयोगी ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसका हाथ फिसल गया और दोनों व्यक्ति टैंक में गिर गए। हादसे के समय प्लांट का कोई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं था, लेकिन अन्य मजदूरों ने दोनों को बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। आनन-फानन में दोनों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद पीड़ितों के परिवार के सदस्य और पुलिस मौके पर पहुंच गए थे। स्थानीय समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मौके पर पहुंचे और उनके हस्तक्षेप के बाद, पीड़ितों के परिवारों ने कथित तौर पर मुआवजे को लेकर फैक्ट्री मालिकों के साथ समझौता किया। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर), अमित कुमार ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट ने पूरी घटना की व्यापक जांच के आदेश दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घरवाली-बाहरवाली के चक्कर में फंसा पति, दोनों बीवियों ने दिलाई रिहाई

अधिकारी ने कहा, "जांच प्रदूषण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। प्रारंभिक निष्कर्ष जिला अधिकारियों को फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कोई चूक पाए जाने पर आगे की कार्रवाई तय करने में मार्गदर्शन करेंगे।" फैक्ट्री कथित तौर पर आगरा के एक राजनेता की है। इस बीच, पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि दोनों मजदूरों की मौत का कारण डूबना था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।