Two lovers murdered their girlfriend and burned her body fed up with her daily demands दो प्रेमियों ने गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर की हत्या, डीजल डालकर जलाया शव; रोज की डिमांड से आ चुके थे तंग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दो प्रेमियों ने गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर की हत्या, डीजल डालकर जलाया शव; रोज की डिमांड से आ चुके थे तंग

यूपी में 2 प्रेमियों ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। फिर डीजल डालकर शव जला दिया। पुलिस मुठभेड के बाद देर शाम दोनों को गिरफ्तार कल लिया गया। पूछताछ किए जाने पर उन्होंने बताया कि वह रोज-रोज की फरमाइशों से तंग आ गए थे। 

Sat, 20 Dec 2025 10:41 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, कन्नौज
share
दो प्रेमियों ने गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर की हत्या, डीजल डालकर जलाया शव; रोज की डिमांड से आ चुके थे तंग

यूपी के कन्नौज से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन दिन पहले निगोह मोड़ पर महिला का जला शव मिलने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार शाम मुठभेड़ में उसके दो प्रेमियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने बताया कि वह रोज-रोज की फरमाइशों से आजिज आकर कानपुर की महिला की हत्या कर उसका शव डीजल से जला दिया था। पुलिस ने इनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

शुक्रवार देर शाम छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कैरदा रोड पर लक्षीराम नगला गांव के आगे अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट होने से गांव के लोग बाहर निकल आए। कुछ देर बाद पता चला कि बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल शुक्लागंज निवासी एहतशाम और असलान को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने घटना के संबंध में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस की पूछताछ में एहतशाम ने बताया कि तीन दिन पहले कानपुर नगर के बकरमंडी की रहने वाली 30 वर्षीय मुस्कान उर्फ जन्नत की हत्या कर उसका शव डीजल डालकर जला दिया था ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके।

उसने बताया कि वह तलाकशुदा मुस्कान से तीन साल से मोहब्बत करता था। उसे पता चला कि वह उसके दोस्त असलान से भी फोन पर बात करती है। मना करने पर भी वह नहीं मानी। मुस्कान दोनों से बात करती थी और उनसे तरह-तरह की डिमांड करती थी। कभी महंगे गिफ्ट तो कभी रुपयों की मांग करती थी। एहतशाम ने बताया कि यह बात असलान को बताई तो उसने भी बात करना स्वीकारा। इस दोनों ने मुस्कान की हत्या की योजना बनाई। मंगलवार शाम मुस्कान को असलान ने शुक्लागंज स्थित घर बुलाया गया। जहां एहतशाम के साथ मिलकर गला घोंट हत्या कर दी। एहतशाम ने भाई अल्तमस की क्रेटा कार में कम्बल में लपेट शव रखा और असलान के साथ शव को ठिकाने लगाने के लिए निकल पड़े। कन्नौज के छिबरामऊ निगोह मोड़ पर डीजल डालकर शव जला दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डांट से नाराज होकर थाने पहुंचा बेटा, पिता को पैरों में गिरकर मांगनी पड़ी माफी

शव ले जाने वाली कार पर लिखा था पत्रकार

कानपुर की तलाकशुदा महिला को मारकर शव कन्नौज तक ले जाने में जिस कार का प्रयोग किया गया उस पर पत्रकार लिखा था। यह कार घटना के मुख्य अभियुक्त एहतशाम के बड़े भाई अल्तमस की है। बताया गया कि उसके घर में कोई पत्रकार नहीं है फिर भी रौब दिखाने के लिए उसने लिखा रखा था।

सीसीटीवी कैमरों ने दिलाई पुलिस को सफलता

खुलासे के लिए एसपी विनोद कुमार ने पुलिस की चार टीमें लगाई थीं। 100 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस को क्रेटा कार का नंबर ट्रैस हो सका। कार की डीटेल खंगाली तो सिरे से सिरा मिलता चला गया। इसके बाद शुक्रवार देर शाम पुलिस ने महिला का शव जलाने वाले दोनों प्रेमियों को धर-दबोचा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।