Rally in support of youth released from jail objectionable slogans also raised जेल से छूटे युवक के समर्थन में निकला जुलूस, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगे, पुलिस ने दोबारा किया गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जेल से छूटे युवक के समर्थन में निकला जुलूस, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगे, पुलिस ने दोबारा किया गिरफ्तार

वाराणसी में लूट, मारपीट, दलित उत्पीड़न और धमकी के केस में जमानत पर छूटे आरोपी के लिए उसके साथियों ने जुलूस निकाला। साथ ही काफिले में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगे। जब इसकी भनक पुलिस को लगी तो उन्होंने केस दर्ज करते हुए दोबारा युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Sun, 8 June 2025 08:23 PMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, वाराणसी
share
जेल से छूटे युवक के समर्थन में निकला जुलूस, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगे, पुलिस ने दोबारा किया गिरफ्तार

यूपी के वाराणसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां लूट, मारपीट, दलित उत्पीड़न और धमकी के केस में जमानत पर छूटे आरोपी आबिद शेख ने शुक्रवार रात तेलियाबाग क्षेत्र में जुलूस निकाला। साथ ही काफिले में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगे। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, इसकी भनक लगते ही पुलिस ने बिना अनुमति जुलूस और नारेबाजी और ट्रैफिक बाधित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आबिद शेख समेत अरमान और जावेद अहमद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, जुलूस में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है।

राजातालाब थाना क्षेत्र के रानीपुर के रहने वाले आबिद शेख तेलियाबाग के रनिया महाल में भी आवास है। बीते 15 दिसंबर को रनिया महाल के रहने वाले आशीष कन्नौजिया ने चेतगंज थाने में मारपीट, लूटपाट, धमकी और दलित उत्पीड़न के आरोप में आबिद शेख के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस ने बीते 29 मई को आबिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जमानत मिलने पर आबिद को शुक्रवार को जिला जेल से रिहा किया गया।

इस दौरान आबिद शेख खुली कार में जुलूस निकाला। अंधरापुल से होते हुए जुलूस तेलियाबाग तक पहुंचा था, जिससे जाम की स्थिति बन गई थी। जुलूस में आबिद शेख कार पर खड़ा था, उसके साथ समर्थक भी खड़े थे। साथ में बाइक से समर्थक नारेबाजी करते चल रहे थे। जिससे यातायात प्रभावित हुआ। जुलूस के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि बिना अनुमति जुलूस तथा यातायात व्यवस्था बाधित करने के आरोप में छावनी क्षेत्र निवासी राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहनी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता की तहरीर पर कार्रवाई हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंदिर, श्मशान और जलाशय पर सबका अधिकार; कानपुर में RSS प्रमुख ने दिया संदेश
ये भी पढ़ें:सुहागरात पर दुल्हन के बदले तेवर, दूल्हे के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया हमला

पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी

सोशल मीडिया पर चर्चा रही कि वीडियो में पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी की गई। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इससे इनकार किया। वहीं इस मामले में डीसीपी गौरव बंसवाल ने तेलियाबाग क्षेत्र में बिना अनुमति जुलूस निकालने के दौरान कोई रोक-टोक और कार्रवाई नहीं करने के आरोप में चेतगंज थाने के तेलियाबाग चौकी प्रभारी शिवम श्रीवास्तव निलंबित कर दिया है। केडी उपाध्याय को चौकी प्रभारी बनाया गया है।

जेल पर पहुंचे थे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नेता

आबिद को जमानत मिलने पर जिला जेल पर कांग्रेस और सपा के स्थानीय नेता पहुंचे थे। हालांकि जुलूस के बाबत बात करने पर बताया कि वे जुलूस में शामिल नहीं थे। आबिद को भी एक राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रह है। हालांकि वह खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अल्लाह के नाम पर खुद की दे दी कुर्बानी, बकरीद पर अधेड़ ने गला रेता

छूटते ही वादी को केस वापस लेने की दी धमकी

एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया बेल पर छूटने के बाद आबिद शेख ने आशीष कन्नौजिया को केस वापस लेने को कहा। केस वापस नहीं लेने पर जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। आशीष की तहरीर पर आबिद पर दलित उत्पीड़न, धमकी देने का केस दर्ज हुआ।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।