Turbans were ripped off noses were broken with punches drunken aristocrats created ruckus in Kanpur bar पगड़ी नोची, लात-घूंसे मारकर फोड़ दी नाक; कानपुर के बार में नशेड़ी रईसजादों का बवाल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पगड़ी नोची, लात-घूंसे मारकर फोड़ दी नाक; कानपुर के बार में नशेड़ी रईसजादों का बवाल

कानपुर के सिविल लाइंस स्थित स्टूडियो एक्सओ बार में मामूली विवाद पर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। आरोप है कि युवकों ने पगड़ी नोची, घसीटा और गला दबाने की कोशिश की। घटना CCTV में कैद हुई। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया

Sun, 24 May 2026 10:55 AMsandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, कानपुर
share
पगड़ी नोची, लात-घूंसे मारकर फोड़ दी नाक; कानपुर के बार में नशेड़ी रईसजादों का बवाल

कानपुर के सिविल लाइंस स्थित स्टूडियो एक्सओ बार में मामूली बात पर नशे में धुत रईसजादों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक की पगड़ी नोचकर फेंक दी और उसे लिफ्ट से पीटते हुए नीचे ले आए। यहां भी तीन-चार युवक उसे पीटते रहे और बाल पकड़कर घसीटा। युवक का गला दबाने का भी प्रयास किया। इस दौरान वहां मौजूद गार्ड खड़े-खड़े तमाशा देखते रहे। किसी ने भी युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। मारपीट में युवक की नाक भी फोड़ दी। पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की है।

सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की पूरी घटना

वहीं, घटना बार में लगी कैमरों में कैद हुई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आजादनगर के आदित्य इन्क्लेव निवासी रजिन्दर सिंह भाटिया ने बताया कि शुक्रवार को उनका बेटे वंश वीरेंद्र स्वरूप स्मृति बिल्डिंग में बने स्टूडियो एक्सओ बार गया था। जहां से लौटते वक्त लिफ्ट में पांडुनगर निवासी धैर्य गुप्ता के साथ मामूली कहासुनी हो गई। इस पर उसने अपने तीन साथियों और एक युवती के साथ मिलकर बेटे को गिरा-गिराकर बेरहमी से पीटा। आरोपित बेटे को पीटते हुए बिल्डिंग के नीचे ले आए। यहां भी लात-घूसों से पीटा और दस्तार नोचकर फेंक दी। बेटे का गला दबाकर मारने का प्रयास किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: काशी में गंगा के बीच शराब पार्टी! युवक ने नहाते हुए पी बीयर, वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें:लखनऊ में बिजली संकट! उपकेंद्रों पर बवाल, कहीं जेई बंधक तो कहीं पीड़ितों पर एक्शन

छोटे हो छोटे की तरह रहो, इसी बात भड़के थे आरोपी

आरोप लगाया कि इस दौरान बिल्डिंग में मौजूद सुरक्षा गार्डों ने भी बेटे को बचाने का प्रयास नहीं किया। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि पीड़ित युवक और आरोपित धैर्य गुप्ता की लिफ्ट में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। पीड़ित ने आरोपित से कह दिया था कि वह उसके बड़े भाई का दोस्त है। छोटे हो, छोटे की तरह रहे। इस पर आरोपित ने साथियों के साथ मिलकर उसे पीट दिया। फिलहाल पीड़ित युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला; मर्डर के बाद रोमांस किया

बार गया था लेकिन मैं नशे में नहीं था- वंश

पीड़ित का कहना है कि दस्तार नोचकर फेंकने के बाद उसके बाल पकड़कर घसीट-घसीटकर पीटा गया। आरोप लगाया कि युवकों ने उसे 70 से 80 लात-घूसे मारे। गला दबाकर जान लेने का प्रयास किया गया। पीड़ित ध्रुव ने यह भी दावा किया कि वह बार गया था लेकिन शराब नहीं पीता है। पुलिस चाहे तो उसका मेडिकल करा ले। मारपीट करने वाले युवक नशे में थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।