tumhare paise nahi diye to paap lagega ASP refuses to accept free items from the lamp seller तुम्हारे पैसे नहीं दिए तो पाप लगेगा; दीये वाले से मुफ्त में सामान लेने से ASP ने किया इनकार; वीडियो वायरल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

तुम्हारे पैसे नहीं दिए तो पाप लगेगा; दीये वाले से मुफ्त में सामान लेने से ASP ने किया इनकार; वीडियो वायरल

बागपत एएसपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एएसपी  पैदल बाजार में शॉपिंग करते दिख रहे हैं और एक दुकानदार से दीये खरीदते हैं। जब एएसपी ने दुकानदार से पैसे पूछे तो उसने पैसे लेने से इनकार कर दिया। इस पर एएसपी ने कहा कि तुम्हारे पैसे नहीं दिए, तो पाप लगेगा।

Tue, 21 Oct 2025 08:49 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बागपत
share
तुम्हारे पैसे नहीं दिए तो पाप लगेगा; दीये वाले से मुफ्त में सामान लेने से ASP ने किया इनकार; वीडियो वायरल

बागपत एएएसपी ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल एएसपी प्रवीण सिंह दीवाली के मौके पर मिट्टी के दीये खरीदने पहुंचे। लेकिन दुकानदार ने उनसे पैसे लेने से इनकार कर दिया। इस पर अफसर ने 500 रुपये थमाते हुए कहा कि तुम्हारे पैसे नहीं दिए, तो पाप लगेगा। वहीं, सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद से ही लोग एएसपी की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता है।

दरअसल, एएसपी प्रवीण सिंह चौहान दीपावली से एक दिन पहले बाजार में पैदल गश्त कर रहे थे। इसी बीच वे बागपत में दीयों की दुकान लगाकर बैठे दुकानदार के पास पहुंचे और उससे दीये खरीदे। दीये खरीदने के बाद एएसपी ने दुकानदार से पैसे पूछे, तो उसने हाथ जोड़कर पैसे न देने के लिए कहा। जिसके बाद एएसपी ने जेब से पांच सौ रुपये निकाले और दुकानदार को यह कहते हुए दे दिए कि भाई तुम्हारे पैसे नहीं दिए, तो पाप लगेगा। इसके बाद दुकानदार बोला साहब 50 रुपये के दीये है और मेरे पास खुले पैसे भी नहीं है। इसके बाद उन्होंने 200 का नोट जेब से निकाला और दुकानदार को दिए और फिर अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवर की शादी तय होने पर भड़की भाभी, कमरे में बुलाकर काट दिया प्राइवेट पार्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

एएसपी प्रवीण सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि एएसपी ने मानवता की मिसाल पेश की है। उनके इस कदम से अन्य पुलिसकर्मियों को सीख मिलेगी। साथ ही दुकानदारों के चेहरे पर भी मुस्कान लाने का काम किया है। एक्स (ट्वीटर) पर एक यूजर ने लिखा कि बागपत के एएसपी प्रवीण सिंह चौहान की तरह अगर ऐसे ही सब पुलिस वाले हो जाए तो कितना अच्छा रहेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।