देवर की शादी तय होने पर भड़की भाभी, आधी रात कमरे में बुलाकर काट दिया प्राइवेट पार्ट
आगरा के बरहन क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खेड़ी अड़ू गांव में भाभी ने अपने देवर को कमरे में बुलाकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, जबकि आरोपी भाभी फरार है।

यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भाभी ने अपने देवर को बहाने से कमरे में बुलाया और फिर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां स्थित गंभीर देख डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद भाभी फरार हो गई।
ये चौंकाने वाला मामला बरहन क्षेत्र के खेड़ी अड़ू गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाभी अपने देवर की शादी बहन से कराना चाहती थी। लेकिन उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी। इसी बात से भाभी नाराज चल रही थी। दीवाली की छुट्टी पर देवर घर आया हुआ था। सोमवार को दीवाली की पूजा के बाद सब सो गए तो भाभी ने बहाने से देवर को कमरे में बुलाया फिर धारदार हथियार प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। युवक चीखते हुए कमरे से बाहर निकाला। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। आनन-फानन में उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया।
इस वारदात को अंजाम देने के बाद भाभी घर से फरार हो गई। घटना की जानकारी होने पर महिला का पति भी गांव पहुंचा। वह मेहनत-मजदूरी का काम करता है। इस मामले में परिजनों का कहना है कि युवक की शादी मैनपुरी में तय थी। इसी साल नवंबर महीने में शादी होने वाली थी। लेकिन बहन से शादी न होने पर नाराज भाभी ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।




साइन इन