transfer express runs in up s nagar nigam municipal corporations officers posted for a long time are shifted यूपी के नगर निगमों में चली तबादला एक्सप्रेस, लंबे समय से जमे अफसर इधर से उधर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के नगर निगमों में चली तबादला एक्सप्रेस, लंबे समय से जमे अफसर इधर से उधर

लंबे समय से जमे अधिकारियों को हटाया गया है। उनकी जगह नई तैनाती दी गई है। लखनऊ नगर निगम के जोन-8 के जोनल अधिकारी और कर अधीक्षक अजीत राय को भी स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें नगर पालिका परिषद देवरिया का कर अधीक्षक बनाया गया है।

Mon, 16 June 2025 05:54 AMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी के नगर निगमों में चली तबादला एक्सप्रेस, लंबे समय से जमे अफसर इधर से उधर

यूपी के नगर निगमों और नगर पालिकाओं में तबादला एक्सप्रेस चली है। लंबे समय से जमे अधिकारियों को हटाया गया है और उनकी जगह नई तैनाती दी गई है। लखनऊ नगर निगम के जोन-8 के जोनल अधिकारी और कर अधीक्षक अजीत राय को भी स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें नगर पालिका परिषद देवरिया का कर अधीक्षक बनाया गया है। स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने आदेश में उन्हें कार्यमुक्त करने की बात लिखी है, साथ ही नई जगह ज्वाइनिंग के बाद निदेशालय को अवगत कराने को कहा है।

कार्यालय अधीक्षक नगर पालिका परिषद बहराइच, महेंद्र कुमार वर्मा को लखनऊ नगर निगम में कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। टैक्स इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम को लखनऊ नगर निगम से हटाकर नगर पालिका परिषद बहेड़ी में तैनात किया गया है। इसी तरह टैक्स इंस्पेक्टर अजय कुमार को लखनऊ से हटाकर नगर पालिका परिषद महोबा, सुरभि यादव को लखनऊ से कानपुर नगर निगम समेत अन्य परिवर्तन किए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिलने से पहले ही छिन गई पुलिस की वर्दी, नियुक्ति पत्र को नहीं बुलाए गए 93 युवक

नगर विकास विभाग ने कर अध्यक्षों के तबादले की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 20 से अधिक कर अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। शीतल गुप्ता कर अधीक्षक नगर पालिका परिषद कांधला से नगर निगम आगरा, रमाशंकर सिंह नगर निगम गाजियाबाद से नगर निगम गोरखपुर, आशुतोष कुमार नगर निगम गाजियाबाद से नगर निगम सहारनपुर, सुधीर कुमार शर्मा सहारनपुर से कानपुर स्थानांतरित किया गया है।

सैयद अख्तर मेहंदी नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर से बलिया, हरे कृष्णा प्रसाद गुप्ता नगर निगम मथुरा वृंदावन से नगर पालिका परिषद बस्ती, रामबली पाल नगर निगम गाजियाबाद से नगर पालिका परिषद प्रतापगढ़, प्रीतम सिंह वर्मा नगर निगम कानपुर से नगर पालिका परिषद बहराइच, वीरेंद्र कुमार सिंह नगर निगम प्रयागराज से नगर निगम गोरखपुर भेजे गए हैं। बृजेंद्र कुमार लाल नगर निगम गोरखपुर से गाजियाबाद, विपुल विक्रम राय नगर निगम गोरखपुर से गाजियाबाद, अजीत कुमार राय नगर निगम लखनऊ से नगर पालिका परिषद देवरिया भेजे गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशन कार्ड विहीन परिवारों को बड़ी राहत, अब आसानी से पा सकेंगे योजनाओं का लाभ

गणेश प्रसाद नगर पालिका परिषद उरई से चित्रकूट धाम कर्वी, योगेश कुमार नगर पालिका परिषद कासगंज से शामली, अनिरुद्ध कुमार सिंह नगर पालिका परिषद कोसीकला से रायबरेली, साकिर हुसैन नगर पालिका परिषद कैराना से कोसीकला, अबरार हुसैन नगर पालिका परिषद खुर्जा से कन्नौज, उमेश चंद्र आनंद नगर पालिका परिषद मोदी नगर से चंदौली, रिछपाल नगर निगम गाजियाबाद से नगर निगम मुरादाबाद भेजे गए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।