traders clashed with municipal corporation enforcement team uproar over removing hoardings from shops अतिक्रमण हटाने गए नगर निगम प्रवर्तन दल से भिड़े व्यापारी, दुकानों से होर्डिंग गिराने पर बवाल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अतिक्रमण हटाने गए नगर निगम प्रवर्तन दल से भिड़े व्यापारी, दुकानों से होर्डिंग गिराने पर बवाल

नालों पर स्लैब और दुकानों पर लगे होर्डिंग को जबरिया जेसीबी से गिराए जाने का विरोध करने पर एक व्यापारी की पिटाई का भी आरोप लगा है। आक्रोश बढ़ता देखते प्रवर्तन टीम के साथ मौजूद पुलिस कर्मी एक्शन में आ गए। वे माइक से लाठीचार्ज की चेतावनी देते हुए सुनाई दिए।

Wed, 4 June 2025 06:03 AMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
अतिक्रमण हटाने गए नगर निगम प्रवर्तन दल से भिड़े व्यापारी, दुकानों से होर्डिंग गिराने पर बवाल

गोरखपुर में नगर निगम के प्रवर्तन दल और पुलिस की मौजूदगी में बक्शीपुर पुस्तक मंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। नालों पर स्लैब और दुकानों पर लगे होर्डिंग को जबरिया जेसीबी से गिराए जाने का विरोध करने पर एक व्यापारी की पिटाई का भी आरोप लगा है। आक्रोश बढ़ता देखते प्रवर्तन टीम के साथ मौजूद पुलिस वाले माइक से लाठीचार्ज की चेतावनी देते हुए सुनाई दिए। पूरे प्रकरण को लेकर व्यापारी संगठनों में आक्रोश है। हालांकि प्रवर्तन टीम की तरफ से दुकानदार पर मारपीट का आरोप लगाया गया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम और यातायात पुलिस पुलिस के द्वारा अग्रसेन तिराहे से बक्शीपुर चौराहे तक अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। इस दौरान जुबली तिराहा से थोड़ा आगे एक दुकान के आगे नाले पर पक्का स्लैब ढालने के अलावा दुकान के आगे निकाले गए टिन शेड को अतिक्रमण हटाने वाली टीम ने हटाना शुरू कर दिया। दुकानदार के द्वारा इसका विरोध किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ढूंढा बढ़ती उम्र रोकने का फॉर्मूला, अमेरिका में शोध; गोरखपुर की वैज्ञानिक शामिल

इसके बाद प्रवर्तन टीम ने सख्ती की और शेड और पक्का स्लैब को हटाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद दुकानदार उग्र हो गया है। टीम सेंट्रल बुक डिपो पहुंची तो वहां व्यापारी वैभव तिवारी से टीम का विवाद हो गया। व्यापारी का कहना है कि प्रवर्तन टीम के लोगों ने बदसलूकी की। दुकानदारों का कहना है कि ज्यादातर दुकानें बंद थीं। इसके बाद टीम ने जेसीबी से दुकानों के सामने लगे होर्डिंग को तोड़ने लगे। जिसका व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारियों की दलील थी कि दुकान के ऊपरी हिस्से में होर्डिंग लगी है। जिससे ग्राहकों को सहूलियत हो सके। इससे किसी प्रकार से ट्रैफिक में बाधा नहीं पहुंचती है।

बक्शीपुर बंद रख सकते हैं व्यापारी

नगर निगम की प्रवर्तन टीम और व्यापारियों के विवाद में बुधवार को बक्शीपुर बंद रह सकता है। व्यापारी, वैभव तिवारी के साथ हुए मारपीट को लेकर आक्रोशित है। उनका कहना है कि मुकदमा दर्ज नहीं होता है तो व्यापारी बक्शीपुर बंद रखने का आह्वान कर सकते हैं। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन का कहना है कि प्रवर्तन दल की तरफ से व्यापारियों के साथ बदसलूकी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। कोई भी अभियान व्यापारियों से समन्वय बनाकर ही चलना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Agniveer Quota: यूपी पुलिस, पीएसी की नौकरी में अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण

व्यापारियों ने भी प्रवर्तन दल के खिलाफ तहरीर दी

व्यापारियों की तरफ से भी नगर निगम के प्रवर्तन दल के प्रभारी के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर में वैभव तिवारी ने प्रवर्तन दल के अशोक कुमार सिंह और अन्य के खिलाफ गम्भीर आरोप लगाया है। व्यापारी का कहना है कि प्रवर्तन टीम को हम जुर्माना देने को तैयार थे। लेकिन प्रवर्तन दल का नेतृत्व कर रहे लोगों ने भद्दी गालियां दीं। इसी दौरान मेरा गला दबा दिया गया। लोगों ने किसी तरह बचाया। पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग मौजूद है। कोतवाली में देर रात तक जुटे करीब 150 व्यापारियों का कहना है कि बुधवार को बक्शीपुर बाजार बंद रखकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

क्या बोले अधिकारी

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को नहीं छोड़ा जाएगा। बक्शीपुर में दुकानदार के खिलाफ अतिक्रमण टीम के साथ गाली गलौज करने के साथ मारपीट की गई है। दुकानदार के खिलाफ संबंधित थाना में तहरीर दिया जा रहा है। दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।