to avoid getting scolded by his cop wife husband committed a big crime robbed another woman when her chain fell सिपाही पत्नी की डांट से बचने के लिए क्रिमिनल बन गया पति, पैदल जा रही महिला की चेन लूटी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सिपाही पत्नी की डांट से बचने के लिए क्रिमिनल बन गया पति, पैदल जा रही महिला की चेन लूटी

कृष्णा देवी ने केस दर्ज कराया था कि 22 मई को अपने पौत्र के साथ लोकबंधु अस्पताल के पास से पैदल जा रही थीं। तभी बाइक सवार एक शख्स ने उनकी चेन लूटकर भाग निकला। फुटेज के आधार पर गंगा खेड़ा अंडरपास के पास से कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा निवासी शुभम राजपूत को गिरफ्तार किया गया।

Tue, 27 May 2025 08:19 AMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share
सिपाही पत्नी की डांट से बचने के लिए क्रिमिनल बन गया पति, पैदल जा रही महिला की चेन लूटी

महिला सिपाही की सोने की चेन पति से गिर गई तो उसने पैदल जा रही एक दूसरी महिला की चेन लूट ली। पकड़े जाने पर आरोपित ने खुलासा किया कि पत्नी की डांट से बचने के लिए दूसरी महिला की चेन लूटी थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई चेन, एक लॉकेट और घटना में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। महिला सिपाही अयोध्या जिले में तैनात है।

पुलिस के मुताबिक सरोजनीनगर के शांतिनगर निवासी कृष्णा देवी ने मुकदमा दर्ज कराया था कि 22 मई को अपने पौत्र के साथ लोकबंधु अस्पताल के पास से पैदल जा रही थीं। तभी बाइक सवार एक व्यक्ति उनकी चेन लूटकर भाग निकला। फुटेज के आधार पर गंगा खेड़ा अंडरपास के पास से कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा निवासी शुभम राजपूत को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लूटी हुई चेन, एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर कब्जे में ले ली गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में ऑफिस खोल बिछाया जाल, लखपती दीदी के नाम पर 1200 महिलाओं से ठगी

फुटेज खंगाले गए

डीसीपी के मुताबिक लूट के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई थीं। टीम ने शहर भर में 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद से लूट के आरोपित शुभम को गिरफ्तार किया गया।

घाटा होने पर ज्वैलर्स की दुकान बंद कर दी

डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपित शुभम पहले एक ज्वैलर्स की दुकान पर सेल्समैन था। वर्ष 2019 में कृष्णानगर स्थित यातायात पार्क के पास ज्वैलर्स की दुकान खोल ली। घाटा होने पर कुछ समय बाद उसने दुकान बंद कर दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्वेश्चन पेपर में मेरठ का नीला ड्रम कांड, यूनिवर्सिटी की परीक्षा में पूछा सवाल

पत्नी अपनी चेन शुभम से वापस मांग रही थी

इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह के मुताबिक पूछताछ में शुभम ने बताया कि उसकी पत्नी सिपाही है और अयोध्या में तैनात है। वह पत्नी की चेन पहनता था। चेन का कुंडा ढीला होने के कारण उसने जेब में रखा था। मंदिर दर्शन करने गया था, जहां चेन गिर गई। पत्नी चेन मांग रही थी। उसे लौटाने के लिए उसने बुजुर्ग की चेन लूटी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।