meerut s neela drum kand saurabh hatyakand muskan sahil came in question paper question in ddu university s llb exam अब परीक्षा में नीला ड्रम कांड, यूनिवर्सिटी एग्जाम में मेरठ मर्डर पर सवाल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अब परीक्षा में नीला ड्रम कांड, यूनिवर्सिटी एग्जाम में मेरठ मर्डर पर सवाल

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड, मुस्कान, साहिल और नीले ड्रम की चर्चा थम नहीं रही है। लोगों के जेहन पर इस हत्याकांड ने गहरा असर डाला है। इसी वजह से इसके बाद हुई इस तरह की तमाम घटनाओं की तुलना इस कांड से की जाने लगी है। यह कांड अब गोरखपुर में भी सुर्खियों में आ गया है।

Tue, 27 May 2025 06:49 AMAjay Singh ईश्वर सिंह, गोरखपुर
share
अब परीक्षा में नीला ड्रम कांड, यूनिवर्सिटी एग्जाम में मेरठ मर्डर पर सवाल

यूपी के मेरठ में इस साल तीन मार्च को 28 साल की मुस्कान रस्तोगी ने अपने बॉय फ़्रैंड साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जिस ढंग से काटकर नीले रंग के एक ड्रम में सीमेंट से पैक कर मुस्कान-साहिल उत्तराखंड की सैर पर निकल गए थे उससे देश भर में लोग हैरान रह गए थे। तब से मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड, मुस्कान, साहिल और नीले ड्रम की चर्चा थम नहीं रही है। लोगों के जेहन पर इस हत्याकांड ने गहरा असर डाला है और इसी वजह से इसके बाद हुई इस तरह की तमाम घटनाओं की तुलना इस कांड से की जाने लगी है। अब यह कांड गोरखपुर में भी सुर्खियों में आ गया है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) में एलएलबी छठवें सेमेस्टर की परीक्षा में इस कांड पर सवाल पूछा गया है। वह प्रश्न पत्र अब वायरल हो रहा है। प्रश्न पत्र में मुस्कान का नाम सीधा-सीधा नहीं दिया गया है लेकिन इसे पढ़कर कोई भी समझ सकता है।

डीडीयू में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। एलएलबी के छठवें सेमेस्टर के विषय ‘क्रिमिनोलॉजी’ (एलएलबी- 312) की परीक्षा 24 मई को आयोजित थी। प्रश्न पत्र में ‘खंड ब’ में दो सवाल थे। इनमें से कोई एक सवाल करना था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सामूहिक विवाह योजना में दोगुनी हुई रकम, बेटी की शादी में अब इतना देगी योगी सरकार

बताते हैं कि कई विद्यार्थियों ने इस प्रश्न को हल किया है। परीक्षा हॉल से निकलने के बाद से ही एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र इसे लेकर चर्चाएं करने लगे। लोगों को उत्सुकता हुई तो वह प्रश्न पत्र भी मांगने लगे। इसके बाद से ही यह प्रश्न पत्र सोशल मीडिया में वायरल होने लगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जूनियर एडेड भर्ती में स्कूल स्तर पर होगा आरक्षण, बेसिक ने भेजा संशोधित प्रस्ताव

क्या है सवाल?

‘ए’ की पत्नी ‘बी’, ‘सी’ से प्रेम करती थी। ‘बी’ और ‘सी’ ने मिलकर योजना बनाई कि अगर हम ‘ए’ की हत्या कर दें तो हमारे रास्ते का कांटा निकल जाएगा और हम एक-दूसरे के हो जाएंगे। ‘बी’ और ‘सी’ दोनों ने मिलकर ‘ए’ की चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी और ‘ए’ के शरीर को काट-काट कर एक नीले रंग के ड्रम में भर दिया और घर में ही छुपा कर दोनों अन्य शहर में घूमने चले गए। क्या इस मामले में ‘बी’ और ‘सी’ को मृत्युदण्ड दिया जा सकता है? न्यायिक निर्णयों की सहायता से अपना उत्तर दीजिए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।