Three teenagers broke the window of the Deoria Children Home and escaped देवरिया के बाल गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, खिड़की तोड़कर भागे तीन किशोर; अधिकारियों में हाथ-पांव फूले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

देवरिया के बाल गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, खिड़की तोड़कर भागे तीन किशोर; अधिकारियों में हाथ-पांव फूले

देवरिया के राजकीय बाल गृह बालक से शुक्रवार की रात खिड़की तोड़कर तीन किशोर फरार हो गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम के निर्देश पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की। देर शाम तक तीनों किशोरों का सुराग नहीं मिल सका था।

Sat, 18 Oct 2025 06:33 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, देवरिया
share
देवरिया के बाल गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, खिड़की तोड़कर भागे तीन किशोर; अधिकारियों में हाथ-पांव फूले

यूपी के देवरिया जिले के कोतवाली रोड स्थित राजकीय बाल गृह बालक की खिड़की तोड़कर शुक्रवार की रात तीन किशोर फरार हो गए। जानकारी होने के बाद बाल गृह में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीपीओ अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सीसी फुटेज खंगालने में जुट गई। शनिवार की देर शाम तक किशोरों की बरामदगी नहीं हो सकी थी।

राजकीय बाल गृह बालक में 33 किशोर रखे गए थे। शनिवार की सुबह राजकीय बाल गृह बालक के अधीक्षक रामकृपाल ने जब किशोरों की गणना कराई तो 30 ही मौजूद मिले। वह तत्काल कक्ष संख्या दो में गए। रिकॉर्ड देखने पर मालूम हुआ कि यहां रखे गए पांच किशोरों में से तीन किशोर गायब हैं। भवन की खिड़की टूटी हुई थी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कराई तो पता चला कि तीनों किशोर शुक्रवार की रात में 1:34 बजे खिड़की तोड़कर बाहर निकले हैं। फरार हुए किशोरों में गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दो सगे भाई हैं। तीसरा किशोर संतकबीर नगर जनपद के मगहर क्षेत्र का रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तानी मूल की पूनम को मिली भारतीय नागरिकता, अब मायके जाने का सपना होगा पूरा

अधीक्षक ने अपने स्तर से तीनों की तलाश शुरू कराई लेकिन उनका पता नहीं चल सका। उन्होंने जिला प्रशासन को जानकारी दी। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही किशोरों को बरामद कर लिया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने बताया कि तीन किशोर खिड़की तोड़कर भागे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। एक साथ तीन किशोरों के राजकीय बाल गृह से फरार होने की घटना की जानकारी पाकर उनके परिजन व रिश्तेदार भी पहुंच गए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।