Those who repost singer Neha Singh Rathore post will face trouble, police start making a list नेहा सिंह राठौर के पोस्ट को रिपोस्ट करने वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, पुलिस बनाने लगी लिस्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नेहा सिंह राठौर के पोस्ट को रिपोस्ट करने वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, पुलिस बनाने लगी लिस्ट

गायिका नेहा सिंह राठौर के पोस्ट को रिपोस्ट करने वालों की मुश्किलें बढ़ेंगी। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस पोस्ट के बाद रिपोस्ट, लाइक और कमेंट करने वालों पर भी शिकंजा कसने जा रही है।

Mon, 5 Jan 2026 02:51 PMDeep Pandey लखनऊ, हिन्दुस्तान
share
नेहा सिंह राठौर के पोस्ट को रिपोस्ट करने वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, पुलिस बनाने लगी लिस्ट

गायिका नेहा सिंह राठौर के पहलगाम पोस्ट प्रकरण में लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ऐक्शन में है। नेहा का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस पोस्ट के बाद रिपोस्ट, लाइक और कमेंट करने वालों पर भी शिकंजा कसने जा रही है। पुलिस ने नेहा राठौर के इस पोस्ट पर रिएक्शन देने वालों की लिस्ट बनाने लगी है। इसके साथ ही नेहा के बयानों पर विधि विशेषज्ञों से राय लेगी। पुलिस नेहा के खिलाफ इलेक्ट्रानिक और वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन कर रही है।

रिपोर्ट से यह तय होगा कि जिन सोशल मीडिया और एक्स अकाउंट से पहलगाम आतंकी हमले को लेकर की गई भड़काऊ पोस्ट की रिपोर्ट का इंतजार है। साइबर सेल अपनी रिपोर्ट में यह स्पष्ट करेगी कि जिस अकाउंट से पोस्ट की गई थी उसका हैंडल नेहा ही चलाती थी। इसकी पुष्टि साइबर सेल की रिपोर्ट से होगी। पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि वह उस पोस्ट को किन किन अकाउंट धारकों ने रिपोस्ट किया? किसने कमेंट और लाइक किया? इन सभी का पुलिस ने लिस्ट बनाना शुरू कर दी है।

नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ के वुडलैंड पैराडाइज निवासी अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक ने हजरतगंज कोतवाली में 27 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा दु‌र्विजयगंज निवासी हिमांशु वर्मा, दुगावां के अर्जुन गुप्ता और रानीगंज के सौरभ ने भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। इन तीनों के प्रार्थनापत्र उसी रिपोर्ट में सम्मिलित कर लिए गए थे। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने नेहा के खिलाफ दर्ज मुकदमे में दो नोटिस जारी किए थे। इसके बाद भी नेहा अपनी अग्रिम जमानत अर्जी पर बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट नहीं पहुंची थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंगर नेहा सिंह राठौर को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

पुलिस ने शासकीय अधिवक्ता के माध्यम से अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट को भेज दी थी। कोर्ट ने नेहा की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी थी। हजरतगंज पुलिस ने 15 दिन पू‌र्व भी नेहा को एक नोटिस भेज कर अपना पक्ष रखने के लिए कहा था। इसके बाद वह शनिवार को अपना बयान दर्ज कराने पहुंची थीं। पुलिस ने नेहा के बयान दर्ज किए थे। नेहा मूल रूप से अंबेडकर नगर के हीडी पकड़िया गांव की निवासी हैं। यहां सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक अपार्टमेंट में रहती हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।