Akhilesh Yadav has wrong advisors like Rahul Gandhi; Brijbhushan Sharan Singh advises SP chief on Diya controversy अखिलेश के पास भी राहुल की तरह गलत सलाहकार, दीया विवाद पर बृजभूषण ने दी सपा चीफ को नसीहत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अखिलेश के पास भी राहुल की तरह गलत सलाहकार, दीया विवाद पर बृजभूषण ने दी सपा चीफ को नसीहत

यूपी में दीया विवाद पर बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश के पास भी राहुल की तरह गलत सलाहकार हो गए है। उन्होंने  सपा चीफ अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें इससे बचना चाहिए।

Tue, 21 Oct 2025 10:12 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
अखिलेश के पास भी राहुल की तरह गलत सलाहकार, दीया विवाद पर बृजभूषण ने दी सपा चीफ को नसीहत

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान के बाद सियासत तेज है। यूपी के कैसरगंज से बीजेपी पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने दीया विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव की तुलना राहुल गांधी से करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बृजभूषण सिंह ने लग रहा है कि अखिलेश के पास भी सलाहकार गलत आ रहे हैं। अखिलेश यादव को भी अब राहुल गांधी की तरह गलत सलाहकार मिल गए हैं। अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए उन्हें इससे बचना चाहिए। दरअसल, अखिलेश ने कहा था कि दीयों पर बाार-बार क्यों खर्च करना, हमें क्रिसमस से सीख लेनी चाहिए।

बृजभूषण शरण ने मीडिया से बातचीत से करते हुए दीया विवाद पर बड़ी बात कही। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव खुद सनातनी है। वह कृष्ण भगवान का मंदिर बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके न कहने से कुछ नहीं होने वाला है। इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जैसे कुछ सलाहकार मिल गए और सनातन समाज से उनको एकदम अलग थलग कर दिया। लगता है उसी में से कोई अखिलेश यादव के पास आ गया है। ये परंपराएं, ये त्योहार, इसको कोई बदल नहीं सकता है। किसी समाज का त्योहार कोई नहीं बदल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दीये, मोमबत्ती पर क्यों खर्चा करना, दिवाली पर अखिलेश ने दिया कौन सा सुझाव

यही नहीं बृजभूषण शरण सिंह उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि जैसे रोजा इफ्तार पूरे देश में होता है। सवाल करते हुए कहा कि क्या इसको बंद किया जा सकता है क्या होली और दिवाली को बंद किया जा सकता है ये आज से नहीं आदिकाल से हो रहा है। हर युग होता रहा है और होता रहेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।