this new record of yogi government has brought huge benefits to farmers of up payment of thousands crores has been made योगी सरकार के इस नए रिकॉर्ड से यूपी के किसानों का बड़ा फायदा, इतने हजार करोड़ का हुआ भुगतान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी सरकार के इस नए रिकॉर्ड से यूपी के किसानों का बड़ा फायदा, इतने हजार करोड़ का हुआ भुगतान

उत्तर प्रदेश के 4869 क्रय केंद्रों के जरिए 10.53 लाख किसानों से 62.30 लाख मीट्रिक टन धान की खऱीद हुई। धान की खरीद (कॉमन)-2369 और (ग्रेड ए) 2389 रुपये प्रति कुंतल की दर से हुई। किसानों को लगभग 14,886.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। 

Tue, 3 March 2026 08:52 PMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
योगी सरकार के इस नए रिकॉर्ड से यूपी के किसानों का बड़ा फायदा, इतने हजार करोड़ का हुआ भुगतान

UP News: उत्तर प्रदेश में खरीफ क्रय सत्र 2025-26 के लिए धान खरीद प्रक्रिया पूरी हो गई। इसको लेकर किसान हितैषी योगी सरकार ने नया रिकॉर्ड बनाया है। धान खरीद के तय लक्ष्य को काफी पीछे छोड़ दिया। योगी सरकार ने खरीफ क्रय सत्र 2025-26 के लिए 60 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा था। इसे पार कर 62.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसके एवज में किसानों को लगभग 15 हजार करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया। उत्तर प्रदेश में धान खरीद प्रक्रिया 28 फरवरी तक पूरी हो गई। यही नहीं, 2024-25 की अपेक्षा इस वर्ष अधिक खरीद और भुगतान किया गया।

62.30 लाख मीट्रिक टन धान खरीद

प्रदेश के 4869 क्रय केंद्रों के जरिए 10.53 लाख किसानों से 62.30 लाख मीट्रिक टन धान की खऱीद हुई। धान की खरीद (कॉमन)-2369 और (ग्रेड ए) 2389 रुपये प्रति कुंतल की दर से हुई। इसके एवज में किसानों को लगभग 14,886.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। सीएम योगी के निर्देश पर 48 घंटे के भीतर किसानों को डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में भुगतान किया गया। इस व्यवस्था से बिचौलियों की भूमिका समाप्त होने के साथ ही किसानों को समय से पैसा भी मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेफिक्र होकर अच्छे अस्पताल में कराएं इलाज, बीमार लोगों को योगी ने दिया आश्वासन

12.82 लाख से अधिक किसानों ने कराया है पंजीकरण

धान बिक्री के लिए 12,82,892 किसानों ने पंजीकरण कराया है। खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक धान की बिक्री के लिए ओटीपी आधारित सिंगल पंजीकरण की व्यवस्था की गई थी। पश्चिम उत्तर प्रदेश के संभागों तथा हरदोई, लखीमपुर खीरी व सीतापुर में 31 जनवरी तक धान खरीद चली। वहीं चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर, प्रयागराज संभाग तथा लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में 28 फरवरी तक धान खरीद हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-इजराइल युद्ध की आंच से मोम का संकट; ठप हो सकते हैं कई लघु-मध्यम उद्योग

योगी सरकार ने पिछले साल के रिकॉर्ड को भी तोड़ा

(2025-26)

इतने किसानों से हुई खरीद- 10,53,561

धान खरीद- 62,30,735.63 मीट्रिक टन

भुगतान- 14,886.35 करोड़ रुपये

क्रय केंद्र- 4869

2024-25

इतने किसानों से हुई खरीद- 7,97,500

धान खरीद- 57,70,671.09 मीट्रिक टन

भुगतान- 13370.17 करोड़ रुपये

क्रय केंद्र- 4372

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।