Thieves cut the wall of Indian Overseas Bank in Lucknow and emptied 30 lockers लखनऊ के बैंक में चोरों की सेंधमारी, दीवार काटकर अंदर हुए दाखिल, 30 लॉकरों को किया खाली, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ के बैंक में चोरों की सेंधमारी, दीवार काटकर अंदर हुए दाखिल, 30 लॉकरों को किया खाली

लखनऊ के चिनहट इलाके में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने बैंक की दीवार काटकर अंदर घुसे और सुरक्षा अलार्म तोड़ दिया। इसके बाद 30 लॉकर काटकर करोड़ों रुपये के गहने चुरा लिए।

Sun, 22 Dec 2024 07:12 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
लखनऊ के बैंक में चोरों की सेंधमारी, दीवार काटकर अंदर हुए दाखिल, 30 लॉकरों को किया खाली

यूपी की राजधानी लखनऊ में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। चिनहट इलाके के मटियारी में इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बैंक की दीवार काटकर अंदर घुसे और सुरक्षा अलार्म तोड़ दिया। इसके बाद 30 लॉकर काटकर करोड़ों रुपये के गहने चुरा लिए। रविवार दिन में इस घटना खुलासा हुआ।

बैंक मैनेजर संदीप सिंह ने बताया कि बैंक के बगल में स्थित खाली प्लॉट की तरफ से दीवार काटकर बैंक के अंदर सेंध लगाई गई। फिर चोरों ने लॉकर काटकर करोड़ों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक बैंक का अलार्म सिस्टम खराब था। जिससे वारदात के समय काम नहीं कर सका। साथ ही बैंक में सुरक्षा गार्ड भी तैनात नहीं था। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के 12 दिन बाद युवक की संदिग्ध हालत में मौत,गोवा से हनीमून मनाकर लौटा था कपल

उधर, मामले की जानकारी होने पर आला अधिकारी और फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंचे। साथ ही डॉग स्क्वायड भी घटना पर जांच के लिए भेजा गया। मामले की जांक के लिए फिलहाल 6 टीमों को लगाया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।