These two districts have the highest number of fake voters CM Yogi warned MLAs about SIR, saying, Use your strength दो जिलों में सबसे ज्यादा फर्जी वोटर, सीएम योगी ने SIR को लेकर विधायकों को चेताया, बोले- ताकत झोंक दें, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दो जिलों में सबसे ज्यादा फर्जी वोटर, सीएम योगी ने SIR को लेकर विधायकों को चेताया, बोले- ताकत झोंक दें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भाजपा विधायकों और नेताओं को मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्य यानी एसआईआर में पूरी ताकत से जुटने का निर्देश दिया। कहा कि केवल अफसरों के भरोसे चुनाव नहीं जीत सकते। उन्होंने दो जिलों का नाम लेते हुए कहा कि यहां सबसे ज्यादा फर्जी वोटर हैं। उन्हें बाहर करें।

Sun, 7 Dec 2025 02:04 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता
share
दो जिलों में सबसे ज्यादा फर्जी वोटर, सीएम योगी ने SIR को लेकर विधायकों को चेताया, बोले- ताकत झोंक दें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान यानी एसआईआर को लेकर मंडलीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे अधिक फर्जी वोटर अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर में है। इसको लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह एसआईआर के कार्य में लापरवाही न बरतें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को खुद 100 फीसदी क्षमता के साथ एसआईआर में जुटना होगा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने फर्जी वोटरों को हटाने और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों की रणनीति पर भी गंभीर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल पूरी ताकत के साथ 'साइलेंट रूप से' मतदाता सूची तैयार करने के काम में लगे हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SIR में UP के इस जिले में पांच लाख से अधिक वोटर मिले संदिग्ध, अब बड़ी तैयारी

उन्होंने आगाह किया कि विपक्ष की इस गंभीरता को देखते हुए, सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी बेहद गंभीरता से काम करने की जरूरत है। उन्होंने यहाँ तक कहा कि अगर किसी कार्यकर्ता के घर में शादी समारोह भी है, तब भी परिवार का कोई न कोई सदस्य SIR का काम पूरा करने में गंभीरता से जुटा रहे। मुख्यमंत्री ने संगठन के नेताओं को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अगर आपको चुनाव जीतना है तो इस कार्य में पूरी ताकत के साथ लगें। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों के भरोसे चुनाव नहीं जीत सकते हैं।

मुख्यमंत्री का यह कड़ा निर्देश दर्शाता है कि पार्टी हाईकमान आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची को कितना महत्वपूर्ण मान रहा है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपना सारा काम छोड़कर केवल एसआईआर में जुट जाएं, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिमुक्त और निष्पक्ष बनाया जा सके। यूपी में 94 प्रतिशत फार्म फीड हो जाने की बात कही जा रही है। यहां 2027 में विधानसभा चुनाव होना है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।