These roads in UP will be widened, Yogi cabinet approves, making travel easier यूपी में इन सड़कों का चौड़ीकरण होगा, योगी कैबिनेट की मंजूरी, यात्रा होगी आसान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में इन सड़कों का चौड़ीकरण होगा, योगी कैबिनेट की मंजूरी, यात्रा होगी आसान

योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट बैठक में वाराणसी और चंदौली में मोहनसराय–पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर–चकिया मार्ग के चार व छह लेन में चौड़ीकरण को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही देवरिया-कसया मार्ग के चौड़ीकरण को भी मंजूरी दे दी है।

Thu, 29 Jan 2026 08:52 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में इन सड़कों का चौड़ीकरण होगा, योगी कैबिनेट की मंजूरी, यात्रा होगी आसान

उत्तर प्रदेश में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गुरुवार को हुई योगी कैबिनेट बैठक में वाराणसी और चंदौली में मोहनसराय–पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर–चकिया मार्ग के चार व छह लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। लोक निर्माण विभाग के पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय प्रस्ताव पर मुहर लगने के साथ ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही कैबिनेट ने जनपद देवरिया के देवरिया-कसया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को भी मंजूरी दे दी है।

करीब 11 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाला यह मार्ग स्टेट हाईवे श्रेणी का है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से निकलकर पड़ाव चौराहे से शुरू होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर होते हुए गोधना मोड़ स्थित एनएच-2 तक जाता है। यह मार्ग वाराणसी को सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, प्रयागराज के साथ-साथ बिहार और पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाला अहम संपर्क मार्ग है।

इस परियोजना की प्रारंभिक लागत 328 करोड़ रुपये से अधिक थी, लेकिन व्यय वित्त समिति की संस्तुति के बाद इसे घटाकर 325 करोड़ 93 लाख 8 हजार रुपये कर दिया गया है। परियोजना से गैरजरूरी और मानकों से इतर कार्यों को हटाया गया है, जिससे लागत में कमी आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में नक्शा पास कराने के लिए कम देना होगा शुल्क, योगी कैबिनेट का फैसला

वहीं, कैबिनेट ने जनपद देवरिया के देवरिया–कसया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को भी मंजूरी दे दी है। इस मार्ग को फोर लेन में विकसित किया जाएगा, जिस पर 292 करोड़ 6 लाख 66 हजार रुपये की लागत आएगी। इस सड़क के निर्माण से देवरिया शहर के साथ-साथ भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुशीनगर और नेपाल तक आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।