थाने और केवल पुलिस वालों के घर चोरी करने वाला गिफ्तार, मॉडस अपरेंडी सुन हर कोई हैरान
यूपी के आगरा में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो केवल थानों और पुलिस वालों के यहां ही चोरी करता था। चोरी करने वाला खुद पहले पुलिस में था और बर्खास्त हो चुका है। उसकी मॉडल अपरेंडी सुनकर पुलिस वाले भी हैरान हैं।

यूपी के आगरा में एक ऐसा व्यक्ति पकड़ा गया है जो केवल पुलिस वालों के घर और थानों में ही घुसकर चोरी करता था। उसकी मॉडल अपरेंडी सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए हैं। ट्रांसयमुना थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में मुंशी कुशपाल चौधरी के घर चोरी के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। इसी के बाद हरियाणा पुलिस से बर्खास्त सिपाही हत्थे चढ़ा। उसने बताया कि केवल पुलिसकर्मियों को ही निशाना बनाता था। उसकी बातें और मॉडस अपरेंडी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। कहा कि किसी भी थाने में घुस जाता था। खुद को हरियाणा पुलिस से बताता था। दबिश के बहाने बैरक में रुक जाता था। मौका मिलते ही किसी पुलिसकर्मी की जेब साफ कर देता था।
दरअसल मुंशी कुशलपाल चौधरी को थाना ट्रांसयमुना परिसर में ही सरकारी आवास मिला हुआ है। छह सितंबर को वह अपने कमरे में सो रहे थे। रात को उसकी पेंट में रखा पर्स गायब हो गया था। पर्स में तीन हजार रुपये, एटीएम, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि सामान रखा हुआ था। एटीएम कार्ड से दूसरे दिन दो बार में 45 हजार रुपये निकाले गए थे। पीड़ित पुलिस कर्मी ने पहले घटना की थाने में शिकायत की थी।
सिपाही को भी रिपोर्ट के लिए लगानी पड़ी गुहार
अपने ही विभाग के साथी की चोरी की रिपोर्ट थाने में नहीं लिखी गई। इस पर पीड़ित पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मिला। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ था। थाने में चोरी करने आया आरोपित सीसीटीवी में कैद हुआ था। आरोपित ने रामबाग एटीएम और भगवान टॉकीज स्थित एक पेट्रोप पंप पर एटीएम से कैश निकाला था। पुलिस को कई जगह के सीसीटीवी फुटेज मिले थे। खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि चोरी के मामले में हरियाणा के बर्खास्त सिपाही बजीर सिंह को पकड़ा गया है। आरोपित कौसली, रेवाड़ी (हरियाणा) का निवासी है।
पर्ची पर लिखा था पिन नंबर
दूसरों को साइबर क्राइम के बारे में सजग करने वाले पुलिस कर्मी से भी चूक हुई थी। आरोपित बर्खास्त सिपाही ने बताया कि पुलिस कर्मी का पर्स चुराया था। पैंट और शर्ट की जेब से करीब पांच हजार कैश भी मिला था। एक पर्ची पर एटीएम का पिन लिखा हुआ था। इससे उसका काम और आसान हो गया।




साइन इन